फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पानी निकासी के सभी उपकरण दुरुस्त रखें अधिकारी : डीसी

पानी निकासी के सभी उपकरण दुरुस्त रखें अधिकारी : डीसी

Thu, 11 Apr 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
पानी निकासी के सभी उपकरण दुरुस्त रखें अधिकारी : डीसी
कैथल। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने वीरवार को बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग की तैयारियों को परखा। उन्होंने कैथल व कलायत में मौके पर जाकर जानकारी जुटाई और कहा कि अधिकारी अपने उपकरणों को दुरुस्त रखें।
विज्ञापन

उन्होंने सर्वप्रथम सिंचाई विभाग की कार्यशाला में रखे डीजल व इलेक्ट्रिक पंप सेटों का अवलोकन किया तथा अधीक्षक अभियंता रवि शंकर मित्तल को निर्देश दिए कि वे सभी क्षतिग्रस्त पंप सैटों की मरम्मत करवाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने स्टोर में रखे 70 डीजल पंप सेटों, 35 इलेक्ट्रिक पंप सेटों का अवलोकन किया तथा इनकी क्षमता के बारे में भी जानकारी हासिल की। विभाग द्वारा जिले में 44 स्थाई पंप सेट भी विभिन्न स्थलों पर स्थापित किए गए हैं। डीजल पंप सेटों की क्षमता 2 क्यूसिक होती है, जबकि इलेक्ट्रिक पंप सेटों की क्षमता इससे अधिक होती है।
विज्ञापन

खरक पांडवा गांव में लगभग 1200 एकड़ भूमि में वर्षा के जलभराव के समाधान हेतू डाली जा रही पाइप लाइन का निरीक्षण किया। यह पाइपलाइन लगभग एक किलोमीटर लंबी है तथा इस पर लगभग 84 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। उन्होंने मौके पर दबाए गए सीमेंट के पाइपों का बारीकी से अवलोकन किया और इन पाइपों पर आईएसआई के निशान को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने माघो माजरी लिंक ड्रेन पर सिंचाई विभाग द्वारा लगभग साढ़े 9 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे पुल का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से इस बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर इस पुल की ऊंचाई को यथा संभव बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed