{"_id":"5c86b55abdec22146e0f938a","slug":"121552332122-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की घोषणा के साथ ही हरकत में आई प्रशासनिक मशीनरी, डीसी ने मीडिया से बातचीत में दी बारीकि से जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की घोषणा के साथ ही हरकत में आई प्रशासनिक मशीनरी, डीसी ने मीडिया से बातचीत में दी बारीकि से जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड न्यूज से लेकर हर तरह के प्रचार पर रहेगी प्रशासन की नजर
चुनाव की घोषणा के साथ ही हरकत में आई प्रशासनिक मशीनरी, डीसी ने मीडिया से बातचीत में दी जानकारी
नए मतदाताओं को जोडने की प्रक्रिया जारी, लोगों को दी जा रही है जानकारी
हेल्पलाइन 1950 सहित कई तरह की सेवाएं शुरू की, 100 घंटे में करना होगा ऑनलाइन दी जाने वाली शिकायत का निपटारा
फोटो संख्या-9
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चुनाव आचार संहिता लगने के साथ ही प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आ गई है। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में चुनाव आयोग की तैयारियों के बारे में बताया और कहा कि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करना इस बार काफी महंगा पड़ सकता है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
ये किए गए हैं नए प्रावधान :
1. 1950 हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है, जिस पर कोई भी नागरिक चुनाव से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं या अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
2. लघु सचिवालय परिसर में 01746-235153 नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।
ये रहेगा शेड्यूल : 12 मई को लोकसभा चुनाव के तहत मतदान होगा, जिसके लिए 16 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा तथा 23 अप्रैल तक नामांकन दर्ज करवाए जा सकेंगे। इसी प्रकार 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 26 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके तहत 12 मई को मतदान होगा तथा 23 मई को मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
प्रचार पर निगरानी के लिए कमेटी का गठन : प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर निगरानी तथा विज्ञापन के पूर्व सत्यापन हेतू मीडिया सर्टिफिकेशन एेंड मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। पेड न्यूज व सोशल मीडिया पर भी पूर्ण निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
सी-विजील एप से मिलेगी मदद : आयोग द्वारा सी-विजिल एप शुरू किया गया है। जिसमें नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की घटना का वीडियो या फोटो इस एप पर अपलोड कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। जिस पर 100 मिनट में इस शिकायत का निवारण करना होता है।
चुनावी ड्यूटी में अपना मोबाइल चार्जर व पावर बैंक अपने साथ रखें अधिकारी
जीपीएस लोकेशन भी रखनी होगी ऑन, डीसी ने जारी किए आदेश
चुनाव संबंधी बैठक में गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
कैथल। चुनाव के दौरान अधिकारियों को अपने साथ चार्जर व पावर बैंक रखना होगा। साथ ही उन्हें अपनी जीपीएस लोकेशन भी ऑन रखनी होगी। ये निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने आम चुनाव 2019 के लिए आयोजित विभिन्न बैठक में जारी किए। उन्होंने बैठक से गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा फ्लाइंग स्क्वॉयड, वीडियो स्टैटिक सर्विंलेंस जैसी टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों के अधिकारी 24 घंटे सतर्क रहें। सहायक रिटर्निंग अधिकारी समय पर संबंधित शिकायत का निपटारा सुनिश्चित करेंगे और वे इस एप पर निरंतर निगरानी रखेंगे।