फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   प्रधानमंत्री आवास योजना के तीसरी श्रेणी के आवेदकों को एक ओर अवसर

प्रधानमंत्री आवास योजना के तीसरी श्रेणी के आवेदकों को एक ओर अवसर

Tue, 12 Mar 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तीसरी श्रेणी के आवेदकों को एक ओर अवसर
प्रधानमंत्री आवास योजना के तीसरी श्रेणी के आवेदकों को एक और अवसर
विज्ञापन

30 मार्च तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे 534 फ्लैट्स
सन सिटी व बेस्ट सिटी में मौजूद हैं शहर में फ्लैट
5 लाख की कीमत में ढाई लाख रुपये की सब्सिडी देगी सरकार, ढाई लाख खुद वहन करने होंगे आवेदक को
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीसरी श्रेणी के आवेदकों को एक और अवसर दिया गया है। आगामी 30 मार्च तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर फ्लैट दिए जाएंगे। ये फ्लैट उन आवेदकों को दिए जाएंगे, जिन्होंने बेघर की श्रेणी में बतौर किरायेदार योजना में आवेदन किया था। पहले भी कई बार यह तिथि बढ़ाई जा चुकी है। अब यह तिथि बढ़ाकर 30 मार्च कर दी गई है।

योजना को देख रहे एडीसी कार्यालय में विशाल ने बताया कि इस योजना के तहत तीसरी श्रेणी के किरायेदार आवेदकों के लिए भवन देने का यह अवसर दिया जा रहा है। जिले में सन सिटी व बेस्ट सिटी में उपलब्ध 534 फ्लैट्स को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 5 लाख रुपये कीमत के फ्लैट्स के लिए सरकार द्वारा ढाई लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। शेष राशि आवेदक को खुद वहन करनी होगी। यह किश्तों में जमा करवाई जा सकती है। उन्होंने योजना के तहत आवेदकों का आह्वान किया कि वे सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं और अपने घर के सपने को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed