फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सेक्टर 21 के इंडोर स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस समारोह

सेक्टर 21 के इंडोर स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस समारोह

Tue, 22 Jan 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 21 के इंडोर स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस समारोह
बारिश हुई तो पुलिस लाइन की जगह सेक्टर 21 के इंडोर स्टेडियम में होगा जिलास्तरीय समारोह
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर किया गया चयन, एसडीएम ने किया दौरा
फोटो संख्या-1
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी धर्मबीर सिंह ने मंगलवार को एसपी वसीम अकरम, एडीसी सतबीर सिंह कुंडू, एसडीएम कमलप्रीत कौर के साथ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय समारोह के लिए मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारिश के मौसम के मद्देनजर वैकल्पिक स्थान के रूप में सेक्टर-21 स्थित चौधरी सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम का भी जायजा लिया।
इस दौरान डीसी ने मैदान में की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि बारिश से जमा हुए पानी की जगह रेत डलवाया जाए, ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई असुविधा न हो। उन्होंने नगर परिषद द्वारा पुलिस लाइन मैदान में लगाए गए अस्थाई शौचालयों के संदर्भ में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंच के दोनों तरफ बैरीकेटिंग करवाई जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंच पर वाटर प्रूफ टेंट लगवाया जाए और मंच के सामने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए मैट का प्रबंध किया जाए। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने नई अनाज मंडी के शेड में वैकल्पिक व्यवस्था का जायजा लिया तथा अंत में वैकल्पिक स्थल के लिए हुडा सेक्टर 21 स्थित चौधरी सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम का चयन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में इस स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन 26 जनवरी को पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगी और भव्य परेड की सलामी लेंगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं को प्रदर्शित करती झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समारोह के लिए 24 जनवरी को निर्धारित समय पर फुल ड्रेस अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित होगा। 23 जनवरी को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पुलिस लाइन मैदान में परेड व मास पीटी शो का अभ्यास किया जाएगा। समारोह के लिए आम जनता के प्रवेश हेतू ढांड रोड से प्रवेश द्वार बनाया गया है। झांकियों के प्रवेश के लिए अंबाला रोड पर ढांड चौक के नजदीक प्रवेश द्वार बनाया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस अवसर पर डएसपी जोगिंद्र श्योराण, तहसीलदार छोटू राम, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, निरीक्षक अशोक कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed