फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कलायत का विकास, भाईचारा व सद्भावना को बढ़ाना ही छोटू राम विचार मंच का है लक्ष्य: सुरेंद्र

कलायत का विकास, भाईचारा व सद्भावना को बढ़ाना ही छोटू राम विचार मंच का है लक्ष्य: सुरेंद्र

Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
कलायत का विकास, भाईचारा व सद्भावना को बढ़ाना ही छोटू राम विचार मंच का है लक्ष्य: सुरेंद्र
विकास, भाईचारा व सद्भावना बढ़ाना ही छोटू राम विचार मंच का है लक्ष्य : सुरेंद्र
विज्ञापन

सर छोटूराम विचार मंच की ओर से चलो चलें गांव की और से गांव बालू में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
फोटो संख्या-29
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। सर छोटूराम विचार मंच की ओर से चलो चले गांव की ओर कार्यक्रम के तहत गांव बालू की गादड़ा पट्टी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मंच के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ढुल एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि हरदीप आंधली ने शिरकत की। दोनों अतिथियों का ग्राम वासियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया तथा गांव की ओर से पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया।
मंच के कार्यकारी प्रधान सुरेंद्र ढुल ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत का समग्र विकास एवं सामाजिक भावना को बढ़ावा देना है। समय-समय पर ग्रामीण विकास एवं समस्याओं को मंच के माध्यम से केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाकर उनके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। सर छोटूराम की विचार मंच की टीम के प्रयासों से विशेष तौर पर कलायत विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने स्थानीय नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ नेता सिर्फ और सिर्फ कार्यक्रमों में फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहते हैं। लोगों की समस्याओं के समाधान की ओर उनका कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गजे सिंह प्रधान ने मुख्य अतिथि के सामने पानी निकासी की समस्या रखी। ढुल ने कहा अगर पंचायत 4 एकड़ जमीन देती हैं, तो इस समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। इस मौके पर छोटू राम विचार मंच हल्का कलायत के अध्यक्ष नरेंद्र जुलानी खेड़ा, रमेश सरपंच गादडा पट्टी बालू, जिला पार्षद रवि तारावली, राजेश बिढाण मण्डल अध्यक्ष भाजपा बालू, नीरज कुंडू, नरेश हरसोला, परमवीर चेयरमैन ब्लाक समिति कलायत, अरूण राणा बाता, रामचंद्र शिमला, संजीव चोशाला, सुखबीर सरपंच रोहेडा, सियाराम सरपंच शिमला, जसबीर सरपंच रापड़िया पट्टी, भीम सरपंच वजीर नगर, ज्ञानी प्रधान सोंगरी, जगमग मटोर, गजे सिंह प्रधान बालू, मनी राम आर्य बालू, रत्न बालू, बिरजू बालू, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, राजेश सरपंच बड़सीकरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed