{"_id":"5c3f79d4bdec22735f52d7c1","slug":"121547663828-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रांसफार्मर चोरों पर कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रांसफार्मर चोरों पर कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर चोरों पर कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
फोटो नंबर-21
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। गांव मूंदड़ी व फतेहपुर के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर व तार चोरों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बुधवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दो युवकों को खेतों से पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
ग्रामीण संजीव कुमार गांव मूंदड़ी ने पुलिस चौकी में दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि 15 जनवरी को दोपहर लगभग 4 बजे ग्रामीण रामपाल, धमेंद्र, मूंदड़ी व सलिंद्र कुमार ने खेतों से जिला करनाल के एक गांव के दो युवक मुकेश कुमार व शिवकुमार को मौके पर पकड़ लिया। जिनके पास से तार का टुकड़ा व औजार भी मिले। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी और दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। किसानों ने बताया कि पिछले दिनों से उनके क्षेत्र में लगभग 25 किसानों के ट्रांसफार्मर व तारें चोरी हो चुकी है। अब जब चोर पकडक़र पुलिस को सौंपे गए है तो पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मौके पर गुरबचन, सुरेश, कर्ण सिंह, अमीत कुमार, सुमित, राजू व जोगिंद्र भी मौजूद थे।
थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को ले आई थी। जिनसे पूछताछ करने पर पता चला कि ये दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में रसीना आये हुये थे और दोनों पेंट करने का काम करते है। काम के सिलसिले में ही ये दोनों मोटरसाइकिल से कैथल जा रहे थे और दोनों ने शराब भी पी हुई थी। लघुशंका के लिए ये सिरसा ब्रांच नहर के पास रुके और खेतों में चले गये। किसानों ने इन्हें चोर समझकर पकड़ लिया। किसानों की तसल्ली भी करवाई गई है। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को बुलाकर और उनके ग्रामीणों से उनकी गतिविधियों के बारे में भी तसल्ली कर ली गई है। प्राथमिक जांच में चोरी जैसी कोई पुष्टि नहीं हो रही है।