{"_id":"5c29178dbdec22570860b635","slug":"121546196877-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1600 मीटर दौड़ में ट्योंठा का संदीप रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 मीटर दौड़ में ट्योंठा का संदीप रहा प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1600 मीटर दौड़ में ट्योंठा का संदीप रहा प्रथम
फोटो-34
पूंडरी। नेहरू युवा केंद्र द्वारा गांव फतेहपुर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव फतेहपुर के वार्ड नंबर. 2 के पंच गुरनाम पाल ने भाग लिया व अध्यक्षता केंद्र के सदस्य विजय शर्मा बुच्ची ने की। खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए म़ुख्यातिथि गुरनाम पाल ने कहा कि हर युवा को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, खेलों से जहां स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है, वहीं युवा खेलों में भाग लेकर अपने गांव का नाम भी रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें 1600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, वालीबाल व रस्साकस्सी शमिल थी। प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए विजय कुमार ने बताया कि 1600 मीटर दौड़ में टयोंठा के संदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व बुच्ची गांव के सागर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में पूंडरी के कुलदीप प्रथम व पूंडरी के ही गौरव दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर मन्नू, विरेंद्र, अंकुश खेड़ी सिकंदर, सोनू, हरीश वालिया, गौरव शर्मा, अजय, संदीप सहित वालीबाल कोच कर्मबीर व कुलदीप भी मौजूद रहे।