फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   समाजसेवी संस्थाओं ने दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों के लिए की खाने व रहने की व्यवस्था

समाजसेवी संस्थाओं ने दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों के लिए की खाने व रहने की व्यवस्था

Sun, 18 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
समाजसेवी संस्थाओं ने दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों के लिए की खाने व रहने की व्यवस्था
समाजसेवी संस्थाओं ने दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों के लिए की खाने व रहने की व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला के आह्वान पर कई सामाजिक संगठन आए मदद के लिए आगे, नहीं हुई परीक्षार्थियों को कोई परेशानी
फोटो नंबर-04 से 06
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान रविवार को दूसरे दिन भी कई सामाजिक संगठन अमर उजाला की ओर से चलाई गई मुहिम के तहत परीक्षार्थियों की सेवा में लगे रहे। दूसरे दिन कई और संगठनों ने परीक्षार्थियों के लिए भोजन व्यवस्था करते हुए विभिन्न स्थानों पर स्टाल लगाकर लंगर का वितरण किया। इन संगठनों में कृपाल आश्रम, ब्राह्मण सभा, कैथल बाइसाइकिल क्लब, भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाजेशन, गुरुद्वारा नीम साहिब व हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन अरुण सर्राफ की ओर से लंगर की व्यवस्था की गई।
नीम साहिब गुरुद्वारा व प्रताप गेट स्थित कृपाल आश्रम में दूर दराज के क्षेत्रों से आए कुल सात हजार से भी अधिक परीक्षार्थियों ने रात को छत का सहारा लिया। इसी प्रकार से ब्राह्मण सभा की धर्मशाला में भी 500 से अधिक परीक्षार्थियों रात गुजारी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र रोड बाईपास पर संत रुहानी कृपाल आश्रम की ओर से पूरा दिन रात तक अटूट लंगर चलता रहा। जिसमें परीक्षार्थियों के लिए आलू की सब्जी, पूरी, चाय, रस व फल के रूप में केले की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक पुरुष व महिलाओं सेवादारों ने अपनी सेवाएं दी। अटूट लंगर की सेवा आश्रम के प्रधान कृष्ण लाल आहुजा, आरएल गंभीर, राकेश, संतोष, काजल, मनोज खुराना, विष्णु कालड़ा, राजकुमारी, नानकी गांधी, गौतम गांधी, मदन, अशोक, गीता सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं नीम साहिब गुरुद्वारा में भी कमेटी की ओर से सिख समाज के लोगों ने परीक्षार्थियों को रहने व खाने की सेवा मुहैया करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विकास निगम के चैयरमेन ने लगवाया कढ़ी चावल का भंडारा : आरकेएसडी कॉलेज के सामने हरियाणा वन विकास निगम के चेयरमैन अरूण सर्राफ की ओर से उनके पिता पूर्व विधायक चमन लाल की स्मृति में चलाई गई मां अन्नपूर्णा वाहन की ओर से परीक्षार्थियों के लिए कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर आरकेएसडी कॉलेेज के पूर्व प्रधानाचार्य एलएम बिंदलिश, राकेश शर्मा, राहुल व रामकुमार ने अपनी सेवा दी।
अंबेडकर सभा ने भी परीक्षार्थियों के लिए की रहने व खाने की व्यवस्था
कैथल। संत शिरोमणि गुरु रविदास व अंबेडकर सभा ने भी परीक्षार्थियों के लिए रहने व खाने की व्यवस्था की। इस दौरान परीक्षा देने आए छात्रों के लिए कुमार अस्पताल बाबा लदाना द्वारा निशुल्क जांच शिविर भी लगाया गया। बाबा लदाना के सरपंच की ओर से मुफ्त में पानी के कैंपर की व्यवस्था की गई। इस मौके पर प्रधान अशोक मेहरा, महासचिव अनिल, पवन रंगा, प्रेमचंद, सुरेंद्र, जगबीर सिंह एलआईसी का विशेष सहयोग रहा। प्रधान अशोक मेहरा ने बताया कि इस दौरान पांच दिनों में लगभग 1500 परीक्षार्थियों को ठहरने का लाभ मिला।

उधर, रविवार को कैथल बाइसाईकिल क्लब ने पार्क रोड पर स्थित नेकी की दीवार के पास चाय, ब्रेड, पकौड़े का लंगर लगाया। इस मौके पर कैथल बाई साइकिल क्लब के अध्यक्ष सचिन धमीजा, सलाहकार एवं पैट्रन नवीन मल्होत्रा, बलविंद्र ढुल, रमेश कुमार, रूप लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed