फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले के विकास के लिए 8 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि जारी की

जिले के विकास के लिए 8 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि जारी की

Fri, 16 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिले के विकास के लिए 8 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि जारी की
जिले में 8 करोड़ 47 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य, राशि जारी
विज्ञापन

जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में डीसी की अध्यक्षता में ब्लॉक अनुसार बांटी राशि
गलियों, नालियों सहित सड़क व अन्य कार्य होंगे डी-प्लान से
फोटो संख्या -11 व 12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले भर में 8 करोड़ रुपये की राशि से विकास के कार्य होंगे। वीरवार को डीसी धर्मवीर सिंह ने जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला योजना की प्रथम किस्त के तहत करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दूसरी किस्त के रूप में प्राप्त धनराशि को मौजूदा वित्त वर्ष में ही खर्च करके संबंधित कार्य पूर्ण किए जाएं।
डी-प्लान की दूसरी किश्त की राशि वितरित की : लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला योजना 2018-19 के तहत दूसरी किस्त में प्राप्त धनराशि से किए जाने वाले कार्यों की स्वीकृति के लिए विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डीसी ने खुलासा किया कि जिला योजना 2018-19 के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए दूसरी किस्त के रूप में 8 करोड़ 47 लाख 53 हजार रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। इसमें शहरी क्षेत्र के लिए एक करोड़ 86 लाख 46 हजार रुपये तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 6 करोड़ 61 लाख 7 हजार रुपये के बजट का प्रावधान है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा-31 मार्च से पहले करवाए जाएं विकास कार्य : डीसी ने नगर परिषद व नगर पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे इस योजना के तहत प्राप्त धनराशि से 31 मार्च 2019 तक कार्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से वितरित की गई है राशि : ढांड खंड को 76 लाख 97 हजार, गुहला खंड को 91 लाख 80 हजार, कैथल खंड को एक करोड़ 56 लाख 66 हजार, कलायत खंड को 88 लाख 98 हजार, पूंडरी खंड को एक करोड़ 1 लाख 38 हजार, राजौंद खंड को 66 लाख 65 हजार तथा सीवन खंड को 78 लाख 63 हजार के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा कैथल में खर्च होगी राशि : इसी प्रकार चीका नगर पालिका क्षेत्र में 30 लाख 42 हजार रुपये, नगर परिषद कैथल में एक करोड़ 13 लाख 14 हजार रुपये, कलायत नगर पालिका में 14 लाख 57 हजार रुपये, पूंडरी नगर पालिका में 14 लाख 73 हजार व राजौंद नगर पालिका में 13 लाख 60 हजार के विकास कार्यों हेतू धनराशि मंजूर की गई।
बैठक में एसडीएम जगदीप सिंह, नगराधीश विजेंद्र हुड्डा, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बिक्रम सिंह, पंचायती राज विभाग के एसडीओ दलबीर दलाल, नगर पालिका राजौंद के चेयरपर्सन गुड्डी देवी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
गलियों, नालियों, सड़कों सहित मूलभूत सुविधाओं पर खर्च होगी राशि : डी-प्लान के तहत मिली दूसरी किश्त की इस राशि को जिले में गलियों, नालियों, सड़कों सहित मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए खर्च किया जाएगा। कई गांवों में इस विकास राशि का इंतजार रहता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि सरकार ने 8 करोड़ 47 लाख रुपये की राशि जिले में समान रूप से विभाजित करते हुए दी है। जिससे कई तरह की समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पूरे प्रदेश के समान विकास की नीति का पालन करते हुए इसी तरह से विकास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed