फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महाराजा अग्रसेन ने तंत्रीय शासन प्रणाली के प्रतिकार में एक नयी व्यवस्था को जन्म दिया

महाराजा अग्रसेन ने तंत्रीय शासन प्रणाली के प्रतिकार में एक नयी व्यवस्था को जन्म दिया

Thu, 11 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन ने तंत्रीय शासन प्रणाली के प्रतिकार में एक नयी व्यवस्था को जन्म दिया
शोभायात्रा में झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल युवा सभा ने निकाली शोभायात्रा
महाराजा अग्रसेन ने तंत्रीय शासन प्रणाली के प्रतिकार में एक नयी व्यवस्था को जन्म दिया
फोटो नंबर-31 से 35
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को अग्रवाल युवा सभा की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को एसपी आस्था मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह यात्रा कमेटी चौक स्थित अग्रवाल युवा सभा के कार्यालय से शुरू हुई। जिसके बाद यह मेन बाजार, तलाई बाजार, रेलवे गेट, भगत सिह चौक, छात्रावास रोड, पुराना बस स्टैंड, पिहोवा चौक, ढांड चौक, अंबाला रोड, खुराना बाईपास से होते हुए वापस कमेटी चौक पर संपन्न हुई। इस शोभा यात्रा के साथ सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली। शोभा यात्रा में महाराजा अग्रसेन, श्रीराम, शिव शंकर व भगवान हनुमान के भक्तों की ओर से निकाली गई दंडवत यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके समिति के प्रधान मनोज बंसल, अशोक जैन, रोहन मित्तल, वेद प्रकाश, हिमांशु गर्ग, पंकज गोयल, ललित गोयल, सुरेंद्र गोयल, प्रयागराज बालू, श्री राम भक्त हनुमान सेवा समिति के सदस्य नितिन, जतिन, काकू, राजेश, राजेश, करण, दीप, कमल, यंशु और वंश मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कलायत में भी अग्रवाल समाज द्वारा महाराज अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली अग्र समाज के लोगों ने हवन में आहुति डाल का कार्यक्रम की शुरूआत की। शोभा यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में प्रसाद का वितरण किया गया। शोभा यात्रा के रास्ते में अनेक स्थानों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे जलपान का आयोजन कर रखा था। पूर्व मंडी प्रधान जयप्रकाश मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। महाराजा अग्रसेन ने तंत्रीय शासन प्रणाली के प्रतिकार में एक नयी व्यवस्था को जन्म दिया। उन्होंने पुन: वैदिक सनातन आर्य संस्कृति की मूल मान्यताओं को लागू कर राज्य की पुनर्गठन में कृषि-व्यापार, उद्योग, गौपालन के विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की पुन: प्रतिष्ठा का बीड़ा उठाया। कार्यक्रम में जयप्रकाश मित्तल, राकेश कांसल, बीडी बंसल, संजय सिंगला, सोहन लाल, मास्टर नफेसिंह, राजेश मुंडा, अश्विनी मित्तल, रवि प्रकाश, लीला राम, प्रमोद कांसल, तनुज कांसल, साधू राम किठानिया, पवन सिंगला, राजा राम जिंदल, सुरेंद्र गर्ग सहित अग्र समाज के युवा शोभा यात्रा की व्यवस्था को बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed