फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पीआर धान की खरीद सुचारू रूप से खरीद न शुरु होने पर भडक़े किसान

पीआर धान की खरीद सुचारू रूप से खरीद न शुरु होने पर भडक़े किसान

Sun, 07 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पीआर धान की खरीद सुचारू रूप से खरीद न शुरु होने पर भडक़े किसान
पीआर धान की खरीद सुचारू रूप से खरीद शुरू न होने पर भड़के किसान
विज्ञापन

फोटो नंबर-28
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पीआर धान की खरीद सुचारू रूप से खरीद न शुरू होने पर शनिवार को लगातार चौथे दिन भी किसानों का गुस्सा भड़का। जिसके बाद किसानों ने हैफेड कार्यालय पर ताला जड़ दिया। किसानों में इतना गुस्सा था कि वे कुछ भी करने को तैयार थे।
इससे पूर्व किसानों ने भारतीय किसान संघ के रणदीप आर्य व गुलतान नैन के नेतृत्व में किसान भवन में अनाज मंडी के नोडल अधिकारी एवं तहसीलदार सुरेश कुमार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के पश्चात किसान भारी संख्या में एकत्रित होकर नोडल अधिकारी के साथ हैफेड कार्यालय में पहुंचे, पहले तो किसान अधिकारियों से बात करते रहे, लेकिन जब वे नोडल अधिकारी और विभाग के अधिकारियों की बातों से संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने हारकर विभाग के गेट पर दोपहर के 1.20 मिनट पर ताला लगा दिया और जब 5 मिनट बाद किसानों ने ताला खोला और अधिकारियों से बात करनी चाही तो देखा कि गेट के अंदर से ही अधिकारियों ने कुंडी लगा ली है और पता चला कि सभी अधिकारी पिछले गेट से निकल लिए हैं। रणदीप आर्य ने कहा कि जब अधिकारी ही किसानों के साथ ऐसा कर रहे हैं तो किसान जाए तो कहां जाए और अधिकारियों का पिछले गेट से निकलना यह साबित करता है कि अधिकारी ही किसानों के धान को लूटवाने में लगे हैं।
विज्ञापन

किसानों की भीड़ को देखकर शुरू हुई बोली : जैसे ही किसान पीआर धान की खरीद करवाने के लिए हैफेड कार्यालय में पहुंचे तो वहां जवाब मिला कि खरीद अधिकारी खरीद करने के लिए मंडी में गए हुए हैं। किसानों ने कहा कि अभी तक तो खरीद शुरू नहीं हुई थी अच्छा हमें देखकर अधिकारी खरीद करने चला गया। उन्होंने बताया कि वे कल भी जब आए थे तो उन्हें आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगे पूरी न होने पर लगाएंगे जाम : किसान इस बात पर अड़े रहे कि हमें लिखित आश्वासन दो कि बोली प्रतिदिन हुआ करेगी, लेकिन जब उनकी न चली तो वे हारकर वहां से चले गए और कहकर गए कि अगर कल भी बोली न हुई तो वे कैथल-करनाल मार्ग पर जाम लगा देंगे, जिसकी जिम्मेवारी विभाग के अधिकारियों की होगी और फिर वे किसी की नहीं सुनेंगे।

किसानों ने कहा कि किसानों का एक शिष्टमंडल जल्द हैफेड विभाग के इंस्पेक्टर संदीप कुमार के तबादले व खरीदी गई धान की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस मौके पर अजीत सिंह हाबड़ी, श्रीराम मोहना, रामदिया नंबरदार मोहना, रिसाला टयौंठा, सतीश ग्योंग, बलबीर सिंह, जसवंत सिंह, बलजीत सिंह, कृष्ण मोहना, नसीब सिंह, सुरेश कुमार, जिले सिंह, सूरजभान, मगनी गुर्जर म्यौली सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed