फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव खरक पांडवा के तालाब से अवैध कब्जे हटाए जाने की मुहीम शुरू

गांव खरक पांडवा के तालाब से अवैध कब्जे हटाए जाने की मुहीम शुरू

Fri, 05 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
गांव खरक पांडवा के तालाब से अवैध कब्जे हटाए जाने की मुहीम शुरू

विज्ञापन
कलायत। गांव खरक पांडवा में तालाब को कब्जा मुक्त करवाने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। जेसीबी व ट्रैक्टरों की मदद से तालाब पर हुए अस्थाई कब्जों को हटवाया गया। गांव खरक पांडवा के आधे हिस्से के गंदे पानी की निकासी तालाब व सडक़ पार खाली प्लाटों में होती थी। गांव के तालाब का कुछ हिस्सा तो सडक़ में चला गया तथा कुछ पर गांव के लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। गंगा दयाल, रामकुमार, मास्टर फरमाला, सूरजभान, मंजीत, संदीप, करनैल आदी का कहना था कि किसी समय में यह तालाब करीब 4.5 एकड़ में फैला था। वर्तमान में तालाब केवल एक एकड़ में रह गया। उस एक एकड़ के तालाब में भी लोगों ने मिट्टी डलवा कर एक तरह से भर दिया था। तालाब में पानी के जाने का कोई रास्ता ही न होने के कारण गांव के घरों का गंदा पानी गांव की गलियों में ही जमा हो जाता है जिसके कारण से गांव के लोगों का जीवन नरक बन कर रह गया था। दो दिन पूर्व एसडीएम जगदीप नैन व तहसीलदार प्रकाश चंद ने मौके पर जाकर अवैध कब्जों को हटवाना शुरू करवाया था। एसडीएम जगदीप नैन ने बताया कि फिलहाल तालाब के अस्थाई कब्जे हटाए जा रहे हैं। तालाब की जिस भूमि पर मकानों के रूप में स्थाई कब्जे हैं उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस कार्रवाई से गांव को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव के गंदे पानी की निकासी को लेकर योजना बना रहा है जिसके पश्चात गांव के लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी।



गांव खरक पांडवा के तालाब से अवैध कब्जे हटाए जाने की मुहीम शुरू
फोटो नंबर- 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed