फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नंदी शाला की देख रेख के लिए बैठक में किया विचार-विमर्श

नंदी शाला की देख रेख के लिए बैठक में किया विचार-विमर्श

Mon, 20 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
नंदी शाला की देख रेख के लिए बैठक में किया विचार-विमर्श
नंदी शाला की देख रेख के लिए बैठक में किया विचार-विमर्श
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। गायों की लगातार हो रही मौत के चलते सुर्खियों में रही चीका नंदी शाला की देख रेख व बजट जुटाने को लेकर एक बैठक नंदी शाला प्रांगण में बुलाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं हलका विधायक कुलवंत बाजीगर ने की। बैठक के दौरान एक प्रस्ताव डाला गया और इसे नंदीशाला को रजिस्टर्ड करवाने के लिए उपायुक्त को भेजा गया है। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक कुलवंत बाजीगर ने बताया कि नंदीशाला में बंद गायों के चारे के प्रबंध के लिए डाले गए प्रस्ताव में डीसी से पचास लाख रुपये की राशी की मांग की गई। विधायक ने बताया कि सोमवार को सामाजिक लोगों ने नंदीशाला के लिए जो दान दिया है उस राशी से शेड आदि का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नंदी शाला में एक भी गाय मरने नहीं दी जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार जगदीश चंद्र, नपा सचिव सुशील कुमार, एमई सुशील वर्मा, चेयरमैन नेत्र पाल शर्मा, चेयरमैन जंगीर सिंह, जय प्रकाश सीड़ा, सरपंच सतबीर माजरी, सरपंच शुभशेर जैलदार, प्रधान रति राम, निर्भय सिंह, शमशेर शेरू , विनोद कुमार कूकू, जोगिंद्र सिंह, धर्मेंद्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
लोगों ने खुले मन से दिया दान:-सोमवार को नंदी शाला की देख रेख के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान क्षेत्र के समाज सेवी लोगों ने खुल मन से दान देने की घोषणा की। कंटरक्शन ठेकेदार एसोसिएशन ने एक लाख रुपये का दिया। नपा सचिव ने निजी कोष से ईक्कावन सौ रुपये , नपा एकांऊटेंट अशोक कुमार ने तेइस हजार पांच सौ, नगरपालिका के कर्मचारियों ने पंद्रह दिन का वेतन, तहसील व एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों ने दस दिन का वेतन, ब्लाक समिति के चेयरमैन नैत्रपाल शर्मा ने एक माह का वेतन, सरपंच एसेासिएशन व सभी पार्षद ने भी अपना एक दिन का वेतन नंदी शाला के लिए देने की घोषणा की। बैठक में नगर पालिका चेयरमैन अमनदीप भी पहुंची थीं, लेकिन वे कुछ देर बाद चलीं गईं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नंदी शाला में पिछले तीन माह से गायों कीे देखभाल कर रहे कर्मचारियों ने अपना वेतन पाने को लेकर विधायक कुलवंत बाजगीर को एक ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके चौदह साथी पिछले तीन माह से गायों की देखभाल करते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक एक बार भी उनका मेहनताना नहीं दिया गया। इन लोगों ने बताया कि उन्हें कड़ी मेहनत से लगभग तीन सौ गायों को सडक़ों पर से पकड़ कर नंदी शाला तक पहुंचाया था उसका भी लगभग डेढ़ लाख रुपया उन्हें आज तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लाख रुपये की राशि खर्च करने के लिए डीसी के पास प्रस्ताव डालकर अनुमति के लिए भेजा
मौजिज लोगों सहित कर्मचारियों ने दिया नंदीशाला में दान
आम आदमी के सहयोग से नंदी शाला को सहीं ढंग से चलाया जा सकता है: बाजीगर
फोटो संख्या-32 व 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed