{"_id":"59e1112d4f1c1ba7678b5b80","slug":"121507922221-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिदावरी हुई....सर..गिरदावरी हुई..जी नहीं सर....सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिदावरी हुई....सर..गिरदावरी हुई..जी नहीं सर....सस्पेंड
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गिरदावरी हुई, जी सर, गिरदावरी हुई, जी नहीं सर....सस्पेंड
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने किया तहसीलदार व कानूनगो को सस्पेंड
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के कड़े तेवर, अधिकारियों से कहा लोगों के काम करो या फिर सस्पेंड के लिए तैयार रहो
जिले में अवैध खुर्दों संबंधी कोई शिकायत मिली तो एक्साइज व पुलिस विभाग के अधिकारियों पर होगी कार्रवाई-
फोटो नंबर- 5, 6, 7, 8
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कड़े तेवर अपनाते हुए तहसीलदार व कानूनगो को सस्पेंड कर दिया। बाद में तहसीलदार को बहाल कर दिया। बैठक में विज ने अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि या तो लोगों के काम करो या फिर सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए गांव तारागढ़ में सुंदर पुत्र जगदे के खेत की निशानदेही करने में कथित लापरवाही करने के आरोप में चीका के कानूनगो बलदेव सिंह को निलंबित करने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री ने तहसीलदार को भी सस्पेंड कर दिया था। लेकिन डीसी, विधायक कुलवंत बाजीगर, निगरानी कमेटी के सदस्यों ने तहसीलदार राकेश कुमार की ईमानदारी के बारे में स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने तहसीलदार को सस्पेंड करने के ऑर्डर नहीं किए।
हर महीने के दूसरे शुक्रवार को होगी मीटिंग-
अनिल विज ने कहा कि हर महीने के दूसरे शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शिकायतों का निपटारा करने के अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाएं तथा शिकायतों को लंबित रखने की बजाए शीघ्र निपटारा करना सुनिश्चित करें। शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में 9 पुरानी शिकायतों सहित 6 नई शिकायतें रखी गई थी, जिनमें से ज्यादातर का निपटारा मौके पर कर दिया गया तथा लंबित शिकायतों में जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
एडीसी को सौंपी जांच-
कहा किस अधिकारी की रहीं कमी, जांच करने बताओ-
अनिल विज ने लंबे समय से चली आ रही जिला कचहरी के एडवोकेट विरेंद्र बंसल की शिकायत पर लंबे विचार-विमर्श के बाद सारे मामले की जांच एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह को सौंपी है। विरेन्द्र बंसल ने अपनी शिकायत में नए बस अड्डे के बाद एनएच-65 पर स्थित दुकानों के नक्शे तकरीबन 6 साल बीत जाने के बाद भी पास नही हुए हैं, जबकि नगर परिषद कैथल द्वारा इसके सीएलयू चार्ज लिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अन्य व्यक्तियों के नक्शे पाए किए गए है। परंतु उनके नक्शों को लंबित रखा गया है। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री ने इन सभी मामलों की जांच एडीसी को सौंपते हुए आदेश दिए कि विस्तृत रिपोर्ट अगली मीटिंग में प्रस्तुत की जाए। उन्होंने एडीसी से कहा कि किन अधिकारियों ने इसमें अड़चन डाली है उनकी सूचि बनाकर लेकर आए।
पुलिस व एक्साइज विभाग को विज के दो टू जिले के सभी गांवों अवैध खुर्दों से करो मुक्त-
स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने सीएम के गोद लिए गांव क्योडक़ के प्रदीप कुमार की शिकायत पर गांव में अवैध शराब खुर्दो पर बिकने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने डीसी को आबकारी एवं कराधान विभाग तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित करने के निर्देश दिए। एसपी सभी एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दे ओर अगर उनके पास कोई शिकायत आती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कोताही बरतने वाले अधिकारी संस्पेड़ के लिए तैयार रहे।
युवक के मौत के मामले में जांच के आदेश-
विज बोले अपराधी छुटे ना और कोई बेगुनाह फंसे ना:-
बैठक में गांव करोड़ा में 23 जनवरी 2017 में करोड़ा निवासी रामफल के पुत्र विकास की बिटोड़े में जली हुई लाश प्राप्त होने तथा दोषियों पर दरखास्त देने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने की रामफल की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अनिल विज ने एसपी को आदेश दिए कि डीएसपी की अध्यक्षता में एक एसआईटी गठित करके इस मामले की जांच की रिपोर्ट कदम-कदम पर पुन: बताई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई अपराधी छुटे ना और कोई बेगुनाह फंसे ना।
केबल टीवी की तारों की फीस के मामले में एडीएम को सौंपी जांच-
स्वास्थ्य एवं खेल ने कहा कि कैथल नगर में बिजली की स्ट्रीट लाइट के खंभों पर अवैध रूप से लगाई गई केबल टीवी की तारों को लगाने के कारण पिछले 20 साल से नगर परिषद में फीस क्यों नही जमा करवाई। इस मामले की शिकायत गांव प्यौदा के जसबीर सिंह पुत्र रामचंद्र ने की थी। मंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच कैथल की एसडीएम कमलप्रीत कौर करेंगी।
हुडा विभाग करें या कमेटी, स्ट्रीट लाइट लगनी चाहिए यह है विज के आदेश है
पूंडरी के सतपाल की शिकायत थी कि बस स्टैंड के सामने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण एससीएफ की स्ट्रीट लाइट खराब होने के साथ-साथ पार्क का रख-रखाव, सफाई कार्य तथा सडक़ों की मुरम्मत का काम नहीं हो रहा। अनिल विज ने हुडा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ये सभी कार्य हुडा द्वारा तुरंत करवाए जाएं, ताकि नागरिकों को सुविधाएं मिल सके।
बैठक में इन शिकायतों के अलावा गांव रायखेड़ी के मान सिंह, गांव बात्ता के हरभजन सिंह, गांव चीका के गुरतेग सिंह, गांव नौच के राजेंद्र कुमार, गांव लैंडरपीरजादा के गुरनाम सिंह, चीका के मनप्रीत सिंह तथा खरक पांडवा के करतार सिंह की शिकायत भी सुनी गई। इस बैठक में विधायक कुलवंत बाजीगर, डीसी सुनीता वर्मा, पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम कमलप्रीत कौर, सुरेंद्र पाल, जगदीप सिंह, नगराधीश सुशील कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष हजवाना, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजपाल तंवर, नेत्रपाल शर्मा, संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, श्याम सुंदर बंसल, सतीश शर्मा, शैली मुंजाल, मुनीष कठवाड़, धीरेंद्र क्योडक़, पाला राम सैनी, अशोक गुर्जर सहित समिति के मनोनित सदस्य तथा विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।