{"_id":"59d920c94f1c1b59678b4986","slug":"121507401929-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में सूझबूझ से किया गया निवेश निवेशकों के लिए बड़े लाभ का सौदा: अजय सहारन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेयर बाजार में सूझबूझ से किया गया निवेश निवेशकों के लिए बड़े लाभ का सौदा: अजय सहारन
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में सूझबूझ से किया निवेश लाभ का सौदा: अजय सहारन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कालेज के कॉमर्स विभाग की ओर से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज आफ इंडिया की ओर से निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन दिनों चल रहे विश्व निवेशक जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया से आए अजय सहारन ने विद्यार्थियों को कार्पोरेट सेक्टर के लिए शेयर बाजार में निवेश करने के तरीके और एहतियात बताए। सहारन ने कहा कि शेयर मार्केट में पैसा बनाना बेशक आसान है लेकिन इसके दूसरे पहलू के रूप में पैसा खोने का भी रिस्क रहता है। यदि हम स्वयं शेयर मार्केट की जानकारी अधिक से अधिक एकत्रित करें, शोध करें और दूसरों के टिप्स पर न जाएं तो जोखिम से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि निवेश किया हुआ पैसा कार्पोरेट सेक्टर में लगने से रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होती है। कुल मिलाकर शेयर बाजार में सूझबूझ से किया गया निवेश लाभ का सौदा है। उन्होंने कहा कि सारा पैसा एक ही जगह निवेश न करें बल्कि निवेश का विविधिकरण लाभ का सौदा रहता है। प्रिंसिपल डा. ओ.पी. गर्ग ने कहा कि विद्यार्थी अभी से भावी योजनाएं बनाकर पैसा कमाने के साथ-साथ निवेश की जानकारी भी प्राप्त करें। मंच का संचालन डा. रचना सरदाना ने किया, विभागाध्यक्ष डा. अजय शर्मा ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। इस मौके पर डा. अशोक शर्मा, प्रो. पूजा गुप्ता, प्रो. बबीता गर्ग, विशाल आनंद, महक सिंगला, अनिला गुप्ता, राजेश व सुचेता इत्यादि शामिल थे।