{"_id":"59417ed24f1c1b53428b46be","slug":"121497464530-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कर रही सभी वर्गा के लिए समान विकास, हर गांव को दी जा रही सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कर रही सभी वर्गा के लिए समान विकास, हर गांव को दी जा रही सभी सुविधाएं
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कर रही सभी वर्गों का समान विकास : कांबोज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड रोड स्थित एक निजी पैलेस में बुधवार को सबका साथ, सबका विकास सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस मौके राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान में देश में 75 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जबकि कांग्रेस शासन के दौरान 3 वर्ष पूर्व यह उत्पादन 38 हजार मेगावाट था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संकल्प लिया था कि देश में बिजली से वंचित 18 हजार 456 गांवों में एक हजार दिनों में बिजली पहुंचाई जाएगी। अब तक 13 हजार गांवों में बिजली पहुुंचाई जा चुकी है व अन्य गांवों में भी शीघ्र ही बिजली आपूर्ति कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा में सड़क तंत्र को मजबूत करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये सड़क परियोजनाओं पर खर्च कर रही है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना ने केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गंगा बह रही है तथा हर गांव-हर वार्ड में विकास कार्य जारी हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक लीला राम, धर्मपाल शर्मा, रणधीर गोलन, अरूण सर्राफ, राजपाल तंवर, रामपाल राणा, संजय भारद्वाज, जसवंत पठानिया, मनीष कठवाड़, विरेंद्र छौत, शकुंतला वजीरखेड़ा, कमलेश ढांडा, सरदार हरपाल सिंह, अजीत चहल, यशपाल प्रजापति, पाला राम सैनी, राजरमन दीक्षित, धीरेंद्र क्योडक़, पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन के अपर महाप्रबंधक रामनिवास, मुख्य प्रबंधक डा. जयदीप चौहान, कैथल प्रबंधक जितेंद्र कुमार व उप प्रबंधक बृजेश कुमार, अशोक ढांड, गज्जन सिंह, दीपक कथुरिया, शमशेर नौच सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने 70 वर्ष देश पर किया राज, लेकिन किसानों के हितों में नहीं किया एक भी कार्य
फोटो नंबर-28
कैथल। राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज ने पत्रकार वार्ता में किसानों पर हुए हमले को लेकर कहा कि वर्तमान में जो किसानों की स्थिति हुई है, वह कांग्रेस की पिछली सरकार की देन है। कांग्रेस ने देश में 70 वर्षों तक राज तो किया लेकिन किसानों के हितों में एक भी कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री फसल योजना के तहत किसानों को राहत देने का कार्य किया गया है। इससे पहले भाजपा की अटल सरकार के किसानों किसान क्रेडिट सुविधा दी थी। यदि कांग्रेस की सरकार ने किसानों के हित में यह कार्य किया होता तो वर्तमान में यह स्थिति पैदा न होती। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 106 नई योजनाएं शुरू की हैं। सभी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र व गरीबों के उत्थान से जुड़ी हुई है, जिनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 3 करोड़ लोगों ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने पर गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन जारी किए हैं। जो परिवार वर्षों से चूल्हे पर धुएं में खाना पकाते थे, आज घरेलू गैस का उपयोग कर रहे हैं। सभी राशन कार्डों को आधार से लिंक करके फर्जी राशन कार्डों पर अंकुश लगाया है तथा 15 लाख जाली राशन कार्ड काटे गए हैं। प्रदेश में सभी हलकों में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में किसान हितैषी सरकार द्वारा अब तक विभिन्न फसलों के खराबे पर 22 करोड़ रुपये मुआवजा राशि वितरित की गई है। शहीद होने वाले जवानों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है तथा प्रदेश में पहली बार ऐसे किसी शहीद के परिवार को एक दिन में सहायता राशि सीधे खाते में भेजी गई है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2 लाख 96 हजार गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। हरियाणा बीपीएल सूची के 80 हजार लाभार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा गैस कनेक्शन दिए गए हैं।