फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12 lakh cheater accused on remand for eight days

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख ठगने वाला आरोपी आठ दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
12 lakh cheater accused on remand for eight days
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी कलायत निवासी उमरपाल को गोरखपुर यूपी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैलरम गांव निवासी शिव कुमार की शिकायत के अनुसार उसने अपने बेटे साहिल को विदेश भेजने के लिए कलायत निवासी उमरपाल राणा से संपर्क किया। उमरपाल ने उसको पुर्तगाल भेजने के 12 लाख रुपये मांगे। उसने अलग-अलग समय में उमरपाल को 11 लाख 97 हजार 500 रुपये दे दिए। 28 मार्च को उमरपाल राणा ने उसके पुत्र साहिल को अमृतसर से दुबई भेज दिया। वहां से साहिल को लीबिया भेज दिया। बाद में साहिल से कोई संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन

शिव कुमार ने बताया कि इस बारे में उसने एजेंट उमरपाल राणा, उसके पार्टनर प्रेम व पवन सैणी को साहिल से बात करवाने के लिए कहा। वे बार-बार झूठे दिलासे देते रहे कि जब उसका पुत्र पुर्तगाल पहुंच जाएगा तो बात करवा देंगे। बाद में उन्हें पता चला कि साहिल को लीबिया से फ्लाइट की बजाय गलत रास्ते से नाव के माध्यम से आगे भेज रहा था। नाव रास्ते में पलट गई। तब से साहिल का कोई पता नहीं चल रहा है। इस बारे में थाना कलायत में विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी उमरपाल का आठ दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। उससे पूछताछ के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed