फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12 lab technician posts vacant in Kaithal; patients facing difficulties.

Kaithal News: कैथल में लैब टेक्नीशियन के 12 खाली, मरीज परेशान

Mon, 05 Oct 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 05 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
12 lab technician posts vacant in Kaithal; patients facing difficulties.
कैथल। जिले के सरकारी स्वास्थ्य अस्पतालों में लैब टेक्नीशियन नहीं होने से मरीजों की जांच का कार्य प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में लैब टेक्नीशियन के 55 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 43 पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 12 पद खाली पड़े हैं। सबसे ज्यादा पद ग्रामीण क्षेत्र में खाली हैं। वहीं जिले में इसीजी टैक्नीशियन के 6 पद स्वीकृत हैं और सभी 6 खाली पड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार सिविल अस्पताल कैथल में सीनियर लैब टेक्नीशियन का एक पद है और वो खाली है। उपमंडल अस्पताल गुहला में चार पदों में से तीन खाली हैं और केवल एक लैब टेक्नीशियन कार्यरत है। वहीं पीएचसी बालू में एक, पीएचसी बात्ता में एक और पीएचसी भागल में एक पद खाली है।
विज्ञापन


इसी तरह पीएचसी अगोंध में लैब टेक्नीशियन का एक पद रिक्त है। पीएचसी क्योड़क में भी एक पद खाली है। इसके अलावा सीएचसी कौल में दो पद स्वीकृत हैं, जिनमें से एक पद खाली है। पीएचसी रसीना में भी लैब टेक्नीशियन का एक पद रिक्त है। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में ईसीजी टेक्नीशियन के छह पद स्वीकृत हैं। इनमें से एक भी पद पर कर्मचारी कार्यरत नहीं है। सिविल अस्पताल कैथल में तीन, एसडीएच कलायत में एक, एसडीएच गुहला में एक और सीएचसी पूंडरी में एक पद स्वीकृत है। सभी छह पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


2022-2023 के बाद नहीं हुई भर्ती...
लैब टेक्नीशियन की अंतिम भर्ती 2022-2023 में हुई थी और उसके बाद से कईं साल बीत गए हैं, लेकिन दोबारा भर्ती नहीं हुई। नई भर्ती नहीं होने से जिले में लैब टैक्नीशियन के पद खाली पड़े हैं। आने वाले समय में रिटायरमेंट व अन्य कारणों से खाली पदों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
स्वास्थ्य विभाग में इन पदों पर भर्तियां सरकार और विभागीय मुख्यालय स्तर पर ही की जाती हैं। जिले की ओर से समय-समय पर मुख्यालय को रिक्त पदों और कर्मचारियों की स्थिति से अवगत करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि रिक्तियों की जानकारी विभागीय स्तर पर लगातार भेजी जाती है। संवाद
- डॉ. रेणु चावला, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed