फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   राष्ट्रीय कबड्डी लीग में कबड्डी खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम, हरियाणा ने राजस्थान को हराया

राष्ट्रीय कबड्डी लीग में कबड्डी खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम, हरियाणा ने राजस्थान को हराया

Wed, 03 Apr 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कबड्डी लीग में कबड्डी खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम, हरियाणा ने राजस्थान को हराया
राष्ट्रीय कबड्डी लीग में कबड्डी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, हरियाणा ने राजस्थान को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महाराजा सूरजमल स्टेडियम में मंगलवार शाम को स्टार कबड्डी एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय स्टार कबड्डी लीग की शुुरुआत हुई। जिसमें 15 राज्यों से 16 टीमें लगातार तीन दिन तक कबड्ड़ी में अपना दमखम दिखाएंगे। इस स्टार कबड्डी लीग की शुरुआत एसोसिएशन के प्रधान अशोक गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। पहला मैच हरियाणा व राजस्थान के बीच हुआ। जो काफी रोमाचंक रहा। इस प्रतियोगिता में 58 किलो भार वर्ग की लड़कों व लड़कियों की आठ टीमें, ओपन लड़कों व ओपन लड़कियों की चार टीमें हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता में आठ से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी इस लीग में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में पहले दिन 58 किलो भार वर्ग में दो मुकाबले आयोजित हुए। जिसमें पहला मैच हरियाणा व राजस्थान और दूसरा मैच यूपी व पंजाब के बीच आयोजित हुआ। जिसमें हरियाणा ने 44 अंक लेकर राजस्थान को केवल 17 अंको तक समेट कर रखा। जिससे हरियाणा की टीम कुल 27 अंको से शिकस्त दी। इस मौके पर स्टार कबड्डी लीग एसोएशिन के प्रधान अशोक गोयल, उप प्रधान मनोज कुमार, एडवोकेट पवन ढुल, सुखबीर चहल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed