फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एचसीएस की परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

एचसीएस की परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 01 Apr 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
एचसीएस की परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
एचसीएस की परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के उतरवाए जा रहे हैं सभी धागों से लेकर आभूषण
सुबह 9 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति
दो चरणों में होगी परीक्षा
फोटो संख्या-1 से 4
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा सिविल सेवा के लिए रविवार को शहर में 12 शिक्षण संस्थानों में बनाए गए 23 परीक्षा केंद्रों में भारी सुरक्षा के बीच 6 हजार 800 से अधिक परीक्षार्थियों में से 2 हजार 501 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। आधे से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे।
सुबह आठ बजे से पहले ही सभी परीक्षा केंद्रों को सुरक्षा कर्मियों ने अपनी निगरानी में ले लिया। इसके परीक्षा केंद्रों में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। इसी बीच करीब सवा आठ बजे पूरा प्रशासनिक अमला ट्रेजरी कार्यालय में पहुंचा। जहां वीडियोग्राफी के बीच सीलबंद रखे गए प्रश्र पत्रों को निकाला गया और कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। सुबह व शाम के दो सत्रों में हुई परीक्षा के दौरान अभिभावक व परीक्षार्थियों के साथ आए लोग बाहर बैठकर इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि हरियाणा सिविल सेवा की प्रारंभिक लिखित परीक्षा पर निगरानी के लिए जींद के डीसी डा. आदित्य दहिया तथा कैथल की एडीएम ईशा कंबोज को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था तथा अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह को इस लिखित परीक्षा हेतू नोडल अधिकारी बनाया गया था। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतू आयोग द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई थी। दोनों सत्रों आयोजित परीक्षा की निगरानी वीडियोग्राफी तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई। परीक्षा केंद्रों के नजदीक जैमर लगाए गए तथा व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई। सुबह के सत्र में यह परीक्षा 10 से 12 बजे तक तथा सायं के सत्र में 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने सिख परीक्षार्थियों को दी धार्मिक चिन्ह के साथ परीक्षा में प्रवेश की अनुमति:-उधर, सिख धर्म के लोगों द्वारा की गई मांग के बाद परीक्षा केंद्र में सिख धर्म से जुड़े धार्मिक चिन्हों के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। डीसी डा. प्रियंका सोनी ने बताया कि एचपीएससी के आदेशानुसार सिख धर्म के धार्मिक चिन्हों को नहीं उतरवाया गया। उनके साथ प्रवेश की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed