{"_id":"5c9283a9bdec22145c46dbc4","slug":"11553105833-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश पृष्ठ के लिए प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश पृष्ठ के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश पृष्ठ के लिए प्रस्तावित
लोकसभा चुनाव के बाद कर्मचारियों, हुडा वासियों व ज्वाइनिंग से वंचित चयनित उम्मीदवारों को मिल सकता है तोहफा
भ्रष्टाचार समाप्ति, ई-गवर्नेंस व नौकरियों में पारदर्शिता जैसी उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में इशारों-इशारों में कहा-कई बातों पर काम करना शेष है, जिसे पूरा किया जाएगा
आचार संहिता लगी है, इसलिए नहीं बता सकते क्या करेंगे, बस इतना कह सकता हूं कि प्रदेश की जनता तक सरकार खुद जाएगी...
लड़ा जाएगा लोकसभा चुनाव
नसीब सैनी
कैथल। लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में कर्मचारियों, हुडा वासियों सहित ज्वाइनिंग वे वंचित रह गए चयनित युवाओं को तोहफा मिल सकता है। इस बात का इशारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल में आयोजित होली कार्यक्रम में किया है। सीएम ने अपने भाषण में प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए स्पष्ट कर दिया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा पीएम के न खाऊंगा न खाने दूंगा, नौकरियों में पारदर्शिता व ई-गवर्नेंस जैसी उपलब्धियों पर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।
अमृत फार्म में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के लिए कई योजनाएं लंबित रह गई हैं। 1900 से ज्यादा कर्मचारी ज्वाइनिंग करने से वंचित रह गए। उनकी ज्वाइनिंग करवाई जानी है। हुडा सेक्टरों में एनहांसमेंट की समस्या है। इसके अलावा भी कर्मचारियों की कुछ समस्याएं हैं। हम क्या करेंगे, इस बात का खुलासा अब नहीं कर सकते। क्यों नहीं कर सकते? इस बात को जनता की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप को पता है क्यों नहीं कर सकते तो लोगों ने जवाब दिया कि आचार संहिता लगी है। सीएम ने कहा कि हम अपने विजन डॉक्यूमेंट में इस बात की घोषणा जरूर करेंगे कि आने वाले समय में हम क्या करेंगे। प्रदेश में तबादलों, नौकरियों में भ्रष्टाचार को खत्म किया। ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए सीएम विंडो जैसे प्लेटफार्म उपलब्ध करवाए हैं। जिससे जनता को आसानी हुई है। उन्होंने इशारों में बताया कि लोकसभा चुनाव केंद्र व प्रदेश की किसान, व्यापारी, कर्मचारी, युवा, पत्रकार, डॉक्टर, मजदूर सहित समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए काम के दम पर वोट मांगेगी। सीएम ने पहले प्रचलित भ्रष्टाचार पर चुटकुला भी सुनाया और कहा कि आज व्यवस्था बदल दी गई है। विधायकों को पर्ची देते थे लोग, क्यों भाई आपके पास भी आई होगी : जब सीएम ने कहा कि अध्यापक तबादलों के लिए चक्कर काटते थे। विधायकों को पर्ची देते थे। सीएम ने पास बैठे विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारे विधायकों को भी शुरू-शुरू में पर्चियां दी गई? क्यों भाई आपके पास आई थी ना... इस बात पर हंसी का फव्वारा छूट पड़ा। सीएम ने कहा कि हमने पर्ची व खर्ची सिस्टम खत्म कर दिया है। सभी विभागों में शिक्षा विभाग जैसी तबादलों की पारदर्शी नीतियों की जरूरत है। सीएम ने सीएम विंडो की उपलब्धि के लिए गुड़गांव की सरस्वती कुंज कालोनी का भी जिक्र किया और कहा कि 1986 की समस्या का हम आज समाधान करवा रहे हैं।