फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जनता की पसंद का संकल्प पत्र तैयार होगा इस बार देश में-मुकेश गौड़

जनता की पसंद का संकल्प पत्र तैयार होगा इस बार देश में-मुकेश गौड़

Thu, 21 Feb 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
जनता की पसंद का संकल्प पत्र तैयार होगा इस बार देश में-मुकेश गौड़
जनता की पसंद का संकल्प पत्र तैयार होगा इस बार देश में : मुकेश गौड़
विज्ञापन

भाजपा द्वारा निकाली जा रही मन की बात, मोदी के साथ संकल्प रथ यात्रा के प्रदेश संयोजक ने किया जिले के चारों हल्कों का दौरा
कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मन की बात मोदी के साथ संकल्प यात्रा के प्रदेश संयोजक मुकेश गौड़ ने बुधवार को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ओर इस यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया। भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत में मुकेश गौड़ ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा ने इतना विकास कार्य करवाया है कि अब जनता से पूछा जा रहा है कि युवा, किसान, महिला, व्यापारी, कर्मचारी सहित आम जनता के लिए कौन सी नीतियां लागू की जाएं। कैसे मुद्दे हों। इस संकल्प पत्र में लोगों की पसंद के अनुसार जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद उसी अनुसार संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में यात्राएं निकाली जा रही हैं। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, राजेश पिंटू, रामपाल राणा, राजरमन दीक्षित, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, रवि तारांवाली सहित कई नेता मौजूद थे।
गांव तारांवाली में रथ यात्रा में पहुंची रथ यात्रा
फोटो नंबर-33
सीवन। मन की बात, मोदी के साथ संकल्प रथ यात्रा बुधवार को गांव तारांवाली में पहुंची। इस मौके पर हलका विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आम जनता से सुझाव लेकर कार्य कर रहे हैं जिससे देश उन्नति के शिखर पर जा रहा है। विधायक ने गांव की बाजीगर चौपाल में 8 लाख 47 हजार रुपयों से बनने वाले शैड का नारियल तोड़ कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि उरलाना माइनर का दोबारा से निर्माण किया जाएगा। जिस पर लगभग 2 करोड़ रुपयों की लागत आएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता नरेश मुंजाल, चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, गगन सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति व भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लोगों के मन की बात जानने के लिए शुरू की रथ यात्रा
फोटो नंबर-29
राजौंद। मन की बात मोदी के साथ रथ यात्रा तीसरे दिन राजौंद में पहुंची। यात्रा के दौरान लोगों ने काफी संख्या में अपने सुझाव भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता यात्रा के संयोजक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश ढांडा ने की। कार्यक्रम में मन की बात के प्रदेश संयोजक मुकेश गौड़ ने बताया कि यह रथ यात्रा लोगों के मन की बात जानने के लिए शुरू की गई है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात लोगों से सांझा करते है उसी प्रकार लोगों के मन की बात भी जानना चाहते है ताकि वह जनता के मन की बात जान सके और जनता द्वारा दिए गए सुझावों को लेकर उन पर विचार कर सके। इस मौके पर कमलेश ढांडा, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, धीरेंद्र क्योडक़, मंडल अध्यक्ष कुलविंद्र राणा, रामपाल राणा, नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी राणा, महेंद्र शर्मा, कमल राणा सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जन के सुझाव जानने के लिए भाजपा का रथ ढांड पहुंचा
फोटो नंबर-23
ढांड। मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम के तहत आमजन के सुझाव जानने के लिए रथ बुधवार को ढांड में पहुंचा। जिसे गांव व शहरों के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणधीर सिंह गोलन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष अशोक ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्जवारा आगामी लोकसभा चुनाव में आम जन की राय से भाजपा के घोषणा पत्र में क्या शामिल होना चाहिए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुख्त्यार सिंह साकरा, चेयरमैन इस्मसिंह साकरा, सुभाष हजवाना, शमशेर सिंह बग्गा, अनिल चौधरी, राजेंद्र शर्मा, सरदार कुलवंत सिंह, रामपाल राणा, राजेंद्र फौजी कौल, रामफल टीक, मुनीष कठवाड़, तेलू राम ढुल, साहब सिंह विर्क उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed