{"_id":"5c6c4cf7bdec22121f0311ca","slug":"11550601463-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन समाज की धर्मशाला को लेकर पंचायत का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन समाज की धर्मशाला को लेकर पंचायत का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन समाज की धर्मशाला को लेकर पंचायत का आयोजन
- एक पक्ष नहीं पहुंचा, 360 मुढाड पंचायत के तेपेदार सुभाष को पद से हटाकर सुरजा राम को तपेदार बनाने का ऐलान किया
5 मार्च को धर्मशाला में ही बुलाई पंचायत, जगह नहीं मिली तो धर्मशाला के बाहर टेंट लगाकर आयोजित की जाएगी पंचायत
हटाए गए तपेदार सुभाष ने कहा-यह महापंचायत अमान्य है, जिनके खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं, वे झूठ के पुलिंदे की घोषणा कर रहे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सैन समाज की धर्मशाला को लेकर एक पंचायत 12 परगना के प्रधान दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में सनातन धर्म मंदिर में हुई। जिसमें उपाध्यक्ष सुरजा राम ने भी भाग लिया। पंचायत में एक पक्ष के लोग तो पहुंच गए, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं पहुंचे। ओमप्रकाश सैन ने पंचायत के फैसलों के बारे में बताया कि पंचायत में दोनों पक्षों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिसमें दूसरे पक्ष को बुलाने के लिए 5 व्यक्ति भेजे गए। लेकिन उस पक्ष के लोगों ने पंचायत में आने से ही इंकार कर दिया। इसके बाद पंचायत में निर्णय लिया गया कि आगामी 5 मार्च को समाज की एक पंचायत सैन धर्मशाला में ही बुलाई जाएगी। यदि उसमें जगह नहीं मिलती है तो धर्मशाला के बाहर ही टेंट लगाकर पंचायत की जाएगी और उसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। यह धर्मशाला पूरे समाज की है। जो समाज व सरकार के पैसे से बनी है। लेकिन समाज को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा। साथ ही समाज के लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। ओमप्रकाश सैन ने बताया कि पंचायत में 7 तपेदारों ने सर्वसम्मति से 360 मुढाड तपे के प्रधान सुभाष को पद से हटाकर उनकी जगह सुरजा राम को तपे का प्रधान बनाया गया है।
दूसरी ओर पद से हटाने की बात पर 360 मुढाड तपे के प्रधान सुभाष ने कहा कि 12 तपे एकत्रित नहीं हुए हैं। जो पंचायत हुई है, वह मान्य नहीं है। इस तरह का फैसला बौखलाहट का परिचय है। इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। इस तरह के निर्णय झूठ का पुलिंदा है।
एक पक्ष की शिकायत पर दर्ज हुआ 9 के खिलाफ मामला
कैथल। राजगुरु वाला सैन भगत संस्था को लेकर चल रहे विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। खुराना रोड कैथल निवासी रोशन लाल ने बताया कि गत 3 फरवरी को समाज के लोगों की शहीद उद्यम सिंह पार्क में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में जयभगवान मेहंदीवाला, गौरव सेन एडवोकेट, महाबीर पाडला वाले, डा. सुरेंद्र, महेंद्र, ओमप्रकाश सैन, ओमप्रकाश फौजी, जयभगवान का लड़का व पुलिसकर्मी कुलदीप ठाकुर ने लाठी व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में रोशन लाल व रामफल को चोट आई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।