{"_id":"5c475f58bdec22121f02fc94","slug":"11548181336-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने लिया संज्ञान, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग विभाग को तलब कर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने लिया संज्ञान, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग विभाग को तलब कर दिए निर्देश
विज्ञापन
डीसी ने लिया संज्ञान, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग विभाग को तलब कर दिए निर्देश, पूछा-
क्यों हो रही है देवबन से राजौंद तक सड़क निर्माण में देरी
असली कारणों का पता लगाकर उन्हें दूर कर शीघ्र करवाया जाए सड़क निर्माण
देवबन-राजौंद पर आने वाले गांवों के सरपंच बोले- काम शुरू नहीं हुआ तो गांवों में शुरू कर दिया जाएगा विरोध
लोगों को हो रही हैं भारी परेशानियां
कांग्रेसी नेता जितेंद्र कादियान ने कहा- जाखौली के लोगों के लिए मुसीबत
न कैथल आ सकते, न राजौंद जा सकते, जल्द करवाया जाए सड़क का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। देवबन से राजौंद तक सड़क निर्माण जी का जंजाल बना हुआ है। अमर उजाला द्वारा लगातार उठाए जा रहे इस मुद्दे को लेकर प्रशासन भी अलर्ट होता दिख रहा है। मंगलवार को डीसी धर्मबीर सिंह ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को बुलाकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को शुरू न किए जाने का कारण भी पूछा।
विदित रहे कि मार्च 2018 में देवबन से राजौंद तक सड़क निर्माण के लिए सरकार द्वारा 20 करोड़ रुपये की लागत से 20 किलोमीटर लंबी सड़क को 3 मीटर चौड़ा करने का टेंडर दिया गया था। लेकिन जिस फर्म ने यह टेंडर लिया था, उस फर्म द्वारा अभी तक भी काम शुरू नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों के लिए यह जी का जंजाल बना हुआ है। सड़क में गड्ढे इतने हैं कि सड़क को ढूंढना मुश्किल हो रहा है।
अमर उजाला द्वारा लगातार उठाए जा रहे इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को डीसी धर्मबीर सिंह ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को तलब किया। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। एक्सईएन द्वारा इस मामले में कुछ कारण गिनवाए। लेकिन डीसी ने कहा कि आपको चाहे अपने विभाग में उच्च स्तर पर पत्राचार करना पड़े। इस प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन
सरपंचों ने कहा- शीघ्र काम शुरू करवाए प्रशासन, अन्यथा सरपंच एकत्रित होकर सीएम से मिलेंगे :
इस रूट पर स्थित गांव देवबन के सरपंच राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह सड़क लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। सड़क में गड्ढों के कारण गांव के लोगों के वाहनों का भारी नुकसान हो रहा है। साथ ही राजौंद जाना हो या कैथल जाना हो, दोनों साइड की सड़क की हालत खराब है। ऐसे में उनकी मांग है कि शीघ्रता से सड़क निर्माण के लिए काम शुरू किया जाए। यदि शीघ्रता से काम शुरू नहीं करवाया गया तो सरपंच एकत्रित होकर सीएम से मिलेंगे।
गांव जाखौली के सरपंच रत्न सिंह ने कहा कि वे कई बार विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं। पुराना ठेकेदार काम शुरू नहीं करवा पा रहा था। अब विभागीय अधिकारी बता रहे हैं कि किसी नए ठेकेदार को काम दिया जा रहा है। उसने जल्द ही काम शुरू करने की बात ही है। इस क्षेत्र के सरपंचों के अलावा लोगों में इस बात का रोष बढ़ता जा रहा है। उनकी मांग है कि शीघ्रता से सड़क पर काम शुरू करवाया जाए।
कांग्रेसी नेता जाखौली से जितेंद्र कादियान ने कहा कि गांव जाखौली से होकर गुजर रहे सड़क मार्ग की खस्ता हालत बनी हुई है। इससे राजौंद जाने व कैथल आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। गांव के लोगों को हर रोज अपने कार्यों के लिए दोनों साइड आना-जाना पड़ता है। लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। उनकी मांग है कि इस सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। सड़क की यह हालत अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।
बारिश रुकते ही शुरू कर देंगे जड़ें निकालने का काम : जड़ें निकालने के लिए अग्रवाल फर्म के नाम से सब टेंडर लेने वाले चंद्रभान ने कहा कि मंगलवार को बारिश के कारण जड़ें निकलवाने का काम शुरू नहीं हो सका। मशीन तैयार है। जैसे ही बारिश रुकेगी, उसी अनुसार इस सड़क के हिस्से में जड़ें निकालने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
डीसी धर्मबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने इस समस्या पर विभाग के अधिकारियों से बात की है। इस बारे में लगातार अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। जितना जल्द हो सकेगा, इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा।