फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हरियाणा में गोवंश की मात्र 40 पैसे प्रति दिन, जो शर्मनाक

हरियाणा में गोवंश की मात्र 40 पैसे प्रति दिन, जो शर्मनाक

Sat, 12 Jan 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में गोवंश की मात्र 40 पैसे प्रति दिन, जो शर्मनाक
बैठक में गोशालाओं की अनेदखी पर जताया रोष
विज्ञापन

फोटो नंबर-02
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बात्ता की श्री आदर्श गोशाला में शुक्रवार को गोभक्तों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता राज्य गोशाला संघ के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर आर्य ने की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गाय के नाम पर वोट प्राप्त करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने गाय और गोशालाओं की जमकर अनदेखी कर रही है। जिससे गोभक्तों में भारी रोष है। आर्य ने कहा कि क्रॉस ब्रीड के खागड़ किसानों और गोशालाओं के लिए आफत बन चुके हैं। लेकिन हरियाणा गो सेवा आयोग की निष्क्रियता के कारण प्रदेश सरकार इस मामले में कुछ नहीं कर रही।
शमशेर आर्य ने बताया कि दिल्ली में 25 रुपये प्रतिदिन और राजस्थान में 34 रुपये प्रतिदिन प्रति गोवंश को प्रदेश सरकार द्वारा गोशालाओं को अनुदान दिया जा रहा है। लेकिन हरियाणा में यह अनुदान राशि मात्र 40 पैसे प्रति दिन है जो बहुत ही शर्मनाक है। संचालक महंत मूर्ति पुरी महाराज ने बताया कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर क्रॉस ब्रीड के बेसहारा खागड गोशालाओं में जबरदस्ती छोड़ दिए जाते हैं। जिला प्रधान स्वामी इंद्रगिरी महाराज ने बताया कि जिला भर में कहीं भी हड्डी रोड़ा न होने से मृतक गोवंश का अंतिम संस्कार गोशाला संचालकों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। इस अवसर पर रामदास गुगनानी, ताराचंद कुंडु, महंत मथुरा पुरी, महंत प्रेमपुरी, प्रबंधक चंद्रभान ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

गोरक्षा यज्ञ यात्रा का शुभारंभ पूंडरी गोशाला से : गोशाला संघ के जिला सचिव और गोरक्षा यज्ञयात्रा के संयोजक मास्टर रामदास गुगनानी ने बताया कि दिनांक 15 जनवरी को सुबह 10 बजे गोशाला पूंडरी में यज्ञ-हवन के बाद गोरक्षा जन जागरण रथ यात्रा शुरू होगी। जो गोशाला ढांड, फतेहपुर, पाई, ट्योंठा, करोड़ा, राजौंद, बाता, कलायत और खंडालवा स्थित गोशाला में पहुंचेगी। 16 जनवरी को गोशाला नंदी शाला ढाणी माजरा से यात्रा शुरू होकर श्री गोपाल गोशाला, कुरुक्षेत्र गोशाला कैथल, गोशाला चीका, गोशाला सीवन, गोशाला पाबसर गोशाला, गोशाला भागल, गुहना गोशाला व गोशाला बरटा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed