फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आयुष विभाग द्वारा सेमीनार का आयोजन

आयुष विभाग द्वारा सेमीनार का आयोजन

Sun, 18 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
आयुष विभाग द्वारा सेमीनार का आयोजन
रसोई में उपलब्ध औषधीय गुणों वाले पदार्थों के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर आयुष विभाग का सेमिनार आयोजित
फोटो संख्या-28
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आयुष विभाग द्वारा प्रथम प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर आहार ही औषधि विषय पर सेमिनार एवं प्रदर्शनी का नागरिक अस्पताल में आयोजित किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. पूनम वालिया ने घरेलू रसोई में उपलब्ध आहार को ही औषधि के तौर पर प्रयोग करने के तरीकों से अवगत करवाया।

सेमिनार में एएमओ डॉ. पूनम ने प्राकृतिक चिकित्सा में उपवास एवं मिट्टी चिकित्सा और डॉ. कुमार आनंद ने प्राकृतिक चिकित्सा का सामान्य परिचय एवं मर्म चिकित्सा, डॉ. ममता ने प्राकृतिक चिकित्सा में मिट्टी चिकित्सा के लाभ व डा. अंजलि एवं योग विशेषज्ञ गोविंदा ने प्राकृतिक चिकित्सा के मूल सिद्धांत विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता डा. दीपक कुमार ने प्राकृतिक चिकित्सा में पंच तत्वों से संबंधित उपचार विधि से निदान एवं आहार ही औषधि विषय पर व्याख्यान दिया और प्राकृतिक चिकित्सा अपनाकर घर व समाज को स्वस्थ रखने का आह्वान किया। डॉ. दीपक द्वारा जल नेती के माध्यम से जल चिकित्सा का प्रदर्शन किया। भूवेश द्वारा योगासनों का प्रदर्शन किया गया। प्रकृति में उपलब्ध औषधियों आंवला, गाजर, मूली, अनार, अदरक, लहसून, गोखरू, बेल पत्र, पत्थर चट, नीम, जामुन, गवारपठा को दैनिक आहार में सम्मिलित करके हम स्वस्थ रह सकते हैं। प्रदर्शनी में घर में उपलब्ध मसालों, फल, सब्जियों का औषध रूप में प्रयोग का सुंदर वर्णन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed