{"_id":"5b3a732b4f1c1bed568b461e","slug":"11530557227-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिला मलेरिया का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिला मलेरिया का मामला
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मिला मलेरिया का मामला
स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया
गांव सांच में एक व्यक्ति को मलेरिया की पुष्टि हुई
फोटो संख्या-40
कैथल। मलेरिया का मामला मिलने से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। गांव सांच में एक व्यक्ति को मलेरिया की पुष्टि हुई है। सोमवार को विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया और मरीज के घर के आस-पास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी।
गांव सांच निवासी रवि निसिंग में एक दवा विक्रेता के यहां काम करता है। सोमवार को बुखार होने पर निसिंग में उसने दवा ली। जहां खून की जांच में पता चला कि उसे मलेरिया है। इसी के साथ कैथल स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया। जिसकी सूचना मिलतमे ही विभाग हरकत में आया और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज मंगला की अध्यक्षता में टीम ने गांव का दौरा किया। मलेरिया मरीज का इलाज शुरू करने के साथ-साथ आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों की खून की जांच की। दवाई का छिड़काव करते हुए लोगों को मलेरिया की रोकथाम व लक्षणों के बारे में बताया गया। डा. नीरज मंगला ने बताया कि पहला केस मिलने के बाद गांव का दौरा किया है। लोगों को बचाव के संबंध में जानकारी दे दी गई है। ताकि वे बचाव रख सकें।