फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अवैध कब्जों ने रोका सड़क निर्माण कार्य

अवैध कब्जों ने रोका सड़क निर्माण कार्य

Tue, 22 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जों ने रोका सड़क निर्माण कार्य
अवैध कब्जों ने रोका सड़क निर्माण कार्य
विज्ञापन


राजौंद। गांव संदल खेड़ी में निर्माणाधीन सड़क का कार्य अवैध कब्जे की वजह से अधर में लटक गया है। ग्रामीण आजाद सिंह ने बताया कि वह कम से कम 10 बार सीएम विंडो में उक्त सड़क का निर्माण करवाने के लिए शिकायत दे चुके हैं। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के बड़े अधिकारी से लेकर छोटे तक अपना दर्द मौखिक व लिखित में बयां कर चुके है। लेकिन इसके बावजूद भी किसी अधिकारी व सरकारी नुमाइंदे ने उनकी सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने बताया कि हर समय पानी भरा रहने से लोगों को मच्छरों की मार के साथ साथ बीमारियों का भी शिकार होना पड़ रहा है। इसे लेकर सरपंच व ग्राम पंचायत को भी कई बार अवगत करवाया गया। ग्रामीण आजाद, सुरेश, महेंद्र, श्री चंद, जगरूप, धूफ सिंह ने कहा कि इस सड़क का जल्द से जल्द निर्माण करवाया जाए। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सोहन सिंह ने बताया कि उक्त सड़क के निर्माण में आड़े आ रहे अवैध कब्जे को हटवाने के लिए उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को पत्र लिखा हुआ है। जैसे ही वे अवैध कब्जा हटवाते हैं तो सड़क का निर्माण तुरंत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed