फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   112 accused arrested in 100 drug and alcohol-related cases in June.

Kaithal News: जून में नशा व शराब के 100 मामलों में 112 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
112 accused arrested in 100 drug and alcohol-related cases in June.
कैथल। जून माह के दौरान नशा और शराब तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए 100 मामलों में 112 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ, अवैध शराब और लाहन बरामद किया है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 31 मामले दर्ज कर 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 69 किलो 330 ग्राम डोडा पोस्त, 11 किलो 100 ग्राम चूरा पोस्त, 87 किलो 429 ग्राम गांजा, 9 किलो 251 ग्राम अफीम, 1 किलो 135 ग्राम चरस, 478.206 ग्राम हेरोइन, 60 नशीली गोलियां और 428 ग्राम नशीली गोलियों का घोल बरामद किया गया। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 69 मामले दर्ज कर 69 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1,132 बोतल देशी शराब, 225 बोतल हथकढ़ी शराब, 147 बोतल अंग्रेजी शराब, 36 बोतल बीयर तथा करीब 1,890 लीटर लाहन बरामद किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि जून माह में दर्ज 64 मामलों में बरामद करीब 2 करोड़ 63 लाख 70 हजार रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों के निस्तारण के लिए केस तैयार कर आईजी करनाल को भेजे जा चुके हैं। इनमें चूरा पोस्त, डोडा पोस्त, गांजा, चरस, हेरोइन, अफीम और नशीली गोलियां शामिल हैं। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन नशीले पदार्थों को शीघ्र नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed