{"_id":"5ca10cb8bdec22145b20ee1c","slug":"111554058424-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक सम्मेलन में आम जनता की समस्याओं पर किया विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक सम्मेलन में आम जनता की समस्याओं पर किया विचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक सम्मेलन में आम जनता की समस्याओं पर किया विचार
फोटो नंबर-10
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। कौल गांव के महिला मंडल में सर्व कर्मचारी संघ सीटू व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के तत्वावधान में नागरिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में काफी संख्या में आशा व आंगनबाड़ी वर्कर व अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसकेएस के ब्लाक प्रधान कृष्ण करोड़ा व आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान सुषमा जडौला ने की। पूर्व अध्यापक नेता जयप्रकाश शास्त्री व सीटू के नेता जसपाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें जन सुविधा के लिए खोले गए विभागों को निजी लोगों के हवाले कर रही है। ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देकर कुछ बड़े लोगों के हित साद रही है। तथा आम जनता की परेशानियां बढ़ रही है तथा शिक्षा चिकित्सा, परिवहन, बिजली, जन स्वास्थ्य आदि विभागों को प्राइवेट कर जनता की परेशानी लगातार बढ़ रही है व उनके चलाने वाले पूंजीपति मालामाल हो रहे हैं नागरिक सम्मेलन में किसान-मजदूरों के मुद्दे भी उठाए गए। अंत में अध्यक्ष मंडल के सदस्यों का कृष्ण करोड़ा व सुषमा जडौला ने सभी का धन्यवाद किया व अन्य गांव में भी ऐसे कार्यक्रम करने की बात कही।