फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हुडा में सड़क निर्माण कार्य रुकने से परेशानी, समाधान के लिए एसडीएम से मिले

हुडा में सड़क निर्माण कार्य रुकने से परेशानी, समाधान के लिए एसडीएम से मिले

Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
हुडा में सड़क निर्माण कार्य रुकने से परेशानी, समाधान के लिए एसडीएम से मिले
हुडा में सड़क निर्माण कार्य रुकने से परेशानी, समाधान के लिए एसडीएम से मिले
विज्ञापन

फोटो नंबर-20
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। हुडा सेक्टर में पिछले कई दिनों से सड़कों का निर्माण कार्य रुकने से हुडा निवासियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। हुडा में प्रशासन ने सडक़ें उखाड़कर अब ब्लाक लगाने का कार्य शुरु किया है। लेकिन संबंधित ठेकेदार ने अब पिछले कई दिनों से काम बंद कर दिया है। जिससे उखाड़ी हुई सड़क पर बने मकानों में रहने वाले लोगों को घरों के बाहर व अंदर आनेजाने में काफी कठिनाई होती है।
शिकायत करने के समय से ही बंद पड़ा है कार्य-संदीप
हुडा एसोसिएशन के प्रधान संदीप गर्ग ने बताया कि सेक्टर की सडक़ें ब्लाक से बनाई जा रही है। पार्कों के सुधारीकरण का कार्य भी पिछले छह माह से चला हुआ है। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं किया जा रहा था, सड़कों में कोई लेवल नहीं था। जिस अनुपात से सामग्री का प्रयोग किया जाना था, वो नहीं हो रहा था। सीवरेज के लिए बनने वाले मैन हाल के कार्य में भी घटिया क्वालिटी की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। जिसकी शिकायत हुडडा वासियों ने उनके नेतृत्व में एसडीएम कैथल, मंत्री अनिल विज व सीएम विंडो में की। जिसके बाद से ही ठेकेदार ने काम करना बंद कर दिया और ठेकेदार आरोप लगाता है कि अगर उसकी शिकायत करेंगे तो वह कार्य नहीं करेगा। हुडा निवासी रमेश गुप्ता, अशोक बंसल, अनिल गुप्ता, देवीदयाल गर्ग व अन्य लोगों ने ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए सड़कों व पार्कों के कार्य को सुचारू रूप से करने की मांग की और अभी तक के किये गये कार्यों की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

बार-बार शिकायत करने की वजह से काम में बाधा पैदा हो रही है। ठेकेदार द्वारा अभी तक के किए गए कार्यों में जबकि शिकायत करने वालों की तसल्ली भी करवा दी गई है। अब ठेकेदार और हुडा वासियों को बुलाकर समझाकर एक या दो दिनों में कार्य शुरू करवा दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलबीर सिंह नगरपालिका सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed