{"_id":"5c27c36fbdec2256b61c2326","slug":"111546109807-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में कोई नशा बेचने आए तो वीडियो बनाकर पुलिस को भेजो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में कोई नशा बेचने आए तो वीडियो बनाकर पुलिस को भेजो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में कोई नशा बेचने आए तो वीडियो बनाकर पुलिस को भेजो
एसपी द्वारा गठित टीम ने ली घग्गर पार के पंच सरपंचों की मीटिंग
फोटो नंबर-26
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। नशा विरोधी पुलिस एक्शन टीम के इंचार्ज सब इंसपेक्टर बलवान सिंह ने घग्गर पार के गांव सिहाली में आसपास के दर्जन भर गांवों के पंच सरपंचों की एक बैठक ली। जिसमें नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग की अपील की। बलवान सिंह ने कहा कि गुहला में विकराल रूप धारण कर चुकी नशे की समस्या की समस्या से जन मानस के सहयोग के बिना नहीं निपटा जा सकता। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के लिए गुहला के सीमावर्ती गांव आसान निशाना बने हुए हैं इसलिए इन गांवों के लोगों को अधिक सजग रहने की जरूरत है। बलवान सिंह ने कहा कि जो भी नशे का सप्लायर आपके गांव में आए उसका फोटो खींचें या वीडियो बनाएं और उसे एसपी साहब के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। उन्होंने पंचों सरपंचों का आह्वान किया कि अपने अपने गांव के स्कूलों में अक्सर जाएं और बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
तीन महीने का मांगा था समय:-
गौरतलब है कि कैथल के नवनियुक्त एसपी वसीम अकरम ने पिछले हफ्ते गुहला में क्षेत्र के मौजिज लोगों की एक बैठक लेकर नशे पर अंकुश के लिए उनकी राय मांगी थी। इसी मीटिंग में एसपी ने एक नशा विरोधी एक्शन टीम का गठन करने का ऐलान करते हुए नशे पर पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए सिर्फ तीन महीने का समय मांगा था।
दो ध्रुवीय होगा अभियान:-
नशा विरोधी एक्शन टीम के मुखिया बलवान सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम का एक्शन प्लान एक तरफ जहां नशे की डिमांड कम करना है वहीं दूसरी तरह सप्लाई को रोकना है। उन्होंने कहा कि जो लोग नशे की चपेट में फंस चुके हैं उनके उपचार के लिए कैथल के सिविल अस्पताल में व्यवस्था की जा रही है जहां उनका मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। दूसरी तरफ नशे के सप्लायरों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरीके से पुरानी डिमांड खतम हो जाएगी और नई डिमांड पैदा ही नहीं हो पाएगी। इस अवसर पर सीआईडी इंचार्ज उदय सिंह, जगदीश सिंह इशहाक, भूपेंद्र सिंह थेह नेवल, जसविंद्र सिंह, सिहाली के सरपंच आत्मा राम, अरनौली के सरपंच बिट्टू सिंह, लंडाहेड़ी से परगट सिंह, अजायब सिंह, गोपी सरपंच भूंसला व जन शक्ति मंच चीका के संस्थापक डा. सुरेंद्र बंसल ने अपने विचार रखे।