फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ग्रुप डी की परीक्षा: दूसरे चरण में पहले दिन केवल 15 हजार ही पहुंचे परीक्षार्थी

ग्रुप डी की परीक्षा: दूसरे चरण में पहले दिन केवल 15 हजार ही पहुंचे परीक्षार्थी

Sun, 18 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
ग्रुप डी की परीक्षा: दूसरे चरण में पहले दिन केवल 15 हजार ही पहुंचे परीक्षार्थी
ग्रुप डी की परीक्षा का दूसरा चरण : पहले दिन केवल 15221 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध, डीसी ने भी परीक्षा केंद्रों का दौरा कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
फोटो नंबर-01 से 10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ग्रुप डी की दूसरे चरण की परीक्षा की शुरुआत हुई। दूसरे चरण की परीक्षा के दौरान पहले दिन पहले चरण की अपेक्षा इस बार काफी कम संख्या में परीक्षार्थी मौजूद रहे। शनिवार को कुल 22996 परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठना था। लेकिन इस दौरान केवल 15221 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी।
परीक्षा के दौरान डीसी धर्मवीर सिंह ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जिसके तहत परीक्षा केंद्रों के बाहर सभी फोटो स्टेट व बुक डिपो की दुकानें बंद रही। केंद्र में एंट्री से पहले पुलिस की ओर से सभी परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की गई। जिसके तहत उनके कड़े से लेकर जूते व चप्पलें तक उतरवाई गई।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान 43 परीक्षा केंद्रों पर दोनों सत्रों में कुल 66.18 प्रतिशत परीक्षार्थियों की हाजिरी रही। डीसी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सुबह की शिफ्ट में 7563 व शाम की शिफ्ट में 7658 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की : आयोग के आदेशों के तहत परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्रों के मेन गेट पर पुलिस ने गहनता से जांच करते हुए बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखी गई। इसके अतिरिक्त लिखित परीक्षा की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
जैमरों के कारण नहीं रहा मोबाइलों का नेटवर्क : परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए लगाए जैमरों के कारण पूरा दिन शाम तक मोबाइलों का नेटवर्क बाधित रहा। इस दौरान न तो कॉल हो पाई और न ही इंटरनेट कनेक्शन रहा।

परीक्षा केंद्रों के बाहर समान रख कमाए हजारों रुपये : दूर दराज के जिलों से आए परीक्षार्थियों से कई दुकानदारों ने हजारों रुपये की आमदन कमाई। अधिकतर परीक्षा केंद्रों के बाहर कई दुकानदारों ने स्टाल लगाकर परीक्षार्थियों के बैग व मोबाइल जमा कर फीस के रूप में 20 से 40 रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed