{"_id":"5b4108b34f1c1b0f278b5183","slug":"111530988723-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई के निलंबन के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने एक्सईन पूंडरी के खिलाफ जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई के निलंबन के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने एक्सईन पूंडरी के खिलाफ जताया विरोध
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेई के निलंबन के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने एक्सईएन पूंडरी के खिलाफ जताया विरोध
फोटो नंबर-11
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। एक्सईन पूंडरी की ओर से बिजली विभाग ढांड में कार्यरत जेई पवन शर्मा को कार्य में कोताही बरतने के आरोप में विभाग से निलंबित करने के विरोध में विभाग के कर्मचारी एकजुट हुए। निलंबन के विरोध में सब यूनिट ढांड के कर्मचारियों ने पूंडरी यूनिट के आह्वान पर एक्सईन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान जगदीश ने की। यूनिट प्रधान सतबीर सिंह ने कहा कि एक्सईन पूंडरी ने मामले की जांच किए बगैर तथा एसडीओ से मामले की कोई जानकारी लिए बिना ही जेई को निलंबित करना तानाशाह रवैया है। जिसकी एसोसिएशन कड़े शब्दों में निंदा करती है। प्रधान ने कहा कि सब यूनिट ढांड में तकनीकी व कलेरिकल स्टाफ की भारी कमी है। फिर भी कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर दिनरात निष्ठा से कई-कई फीडरों पर कार्य करते है। फिर भी विभाग में उच्च पदों पर बैठे अधिकारी कर्मचारियों पर जानबूझ कर झूठे मुकद्दमों का सहारा लेकर निलंबन जैसी घटिया हरकत करते है। प्रधान ने कहा कि एक्सईन पूंडरी निलंबित जेई पवन शर्मा को तुरंत प्रभाव से बहाल करे अन्यथा ढांड यूनिट के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। प्रधान ने कहा कि अगर कोई प्राईवेट व्यक्ति लाईन पर विभाग की अनुमति के बगैर कार्य करता है तो उसकी जिम्मेदारी कर्मचारियों की नही होती। बल्कि विभाग को उसके खिलाफ खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवानी होती है।
यह था मामला:
3 जुलाई को देर शाम जेई पवन शर्मा ने जडौला रोड पर बंद फाटक के पास प्रमोद पुत्र बलबीर निवासी ढांड को जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए लाइन का परमिट होने की बात कहकर भेजा था। जब वह ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए लाइन पर काम कर रहा था तो पीछे से बिजली छोड़ दी गई। जिससे करंट लगने से वह नीचे गिर गया। परिजनों द्वारा हंगामा करने पर पुलिस ने जेई पवन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।