फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भाजपा ने ढेड़ माह बाद लिया कांग्रेस से बदला

भाजपा ने ढेड़ माह बाद लिया कांग्रेस से बदला

Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने ढेड़ माह बाद लिया कांग्रेस से बदला
फोटो संख्या-16
विज्ञापन


डीपीसी सदस्य के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को हराया, विनोद सोनी बने सदस्य
चुनाव में भाजपा के 17 के मुकाबले कांग्रेस समर्थक 13 पार्षदों को चार वोटों से हराया
दो माह पूर्व चेयरमैन के चुनाव में भाजपा को मिले थे महज 14 तो कांग्रेस उम्मीदवार को मिले थे 18 वोट
चीका नपा पार्षदों ने किया बैठक का बहिष्कार, कहा-पहले काम न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद चेयरमैन के 28 मई को हुए चुनाव में मिली हार के बाद जिला प्लानिंग समिति के सदस्य के लिए चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दे दी। भाजपा खेमे की ओर से उम्मीदवार बनाए गए विनोद सोनी ने कांग्रेस खेमे के उम्मीदवार संतोष भोला को 4 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया।
जिला प्लानिंग समिति के सदस्यों के चुनाव में पहले 16 सदस्यों का चुनाव हो चुका है। एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं में से एक-एक सदस्य का चुनाव होना था। शुक्रवार को कैथल नगर परिषद सहित नगर पालिका चीका, राजौंद व कलायत से एक-एक सदस्य का चुनाव किया जाना था।
विज्ञापन

सुबह एडीसी पार्थ गुप्ता व सीटीएम जगदीप सिंह की देखरेख में लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सेमीनार हाल में सबसे पहले कलायत नगर पालिका सदस्य पहुंचे। उन्होंने पार्षद सतीश जांगड़ा के नाम पर सहमति जता दी। इस कारण चुनाव की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कैथल नगर परिषद से सदस्य के चुनाव के लिए बैठक शुरू हुई। इसमें सभी 31 पार्षदों में से राकेश सरदाना को छोड़कर 30 पार्षद मौजूद रहे। चुनाव के लिए भाजपा खेमे की ओर से विनोद सोनी व कांग्रेस खेमे की ओर से संतोष भोला सदस्य बनने के लिए उम्मीदवार बने। गोपाल सैनी ने भाजपा की ओर से विनोद सोनी के नाम का प्रस्ताव रखा। सहमति न बनती देख एडीसी ने वोटिंग शुरू करवाई। गुप्त मतदान के माध्यम से पार्षदों ने वोट किया। वोटों की गिनती में विनोद सोनी को 17 तो संतोष भोला को 13 वोट मिले। इसी के साथ विनोद सोनी विजयी घोषित हुए। विनोद सोनी जीत के बाद भावुक हो गए। उन्होंने संतोष भोला के पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद भाजपा खेमे के पार्षद लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में एकत्रित हुए। इनमें पूर्व चेयरमैन यशपाल, प्रवीण शर्मा, कुलदीप सैनी, गौरव ढुल, नरेश कश्यप, विनोद सोनी, रेखा सिंगला, तृप्ता सचदेवा, पूजा अग्रवाल, आशा रानी, ज्योति सैनी, गोपाल सैनी, किरण भान, महेंद्र थरेजा, शशि किरण, दीपक शर्मा, नरेश मित्तल शामिल थे।
विनोद सोनी ने जीत के लिए सभी का आभार जताया और कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेेंगे। यशपाल प्रजापति ने कहा कि अब पार्षद एकजुट हुए हैं। पूर्व में कुछ पार्षदों का साथ नहीं मिला था, अब वे भाजपा के साथ आ गए हैं। कैथल में विधानसभा चुनाव में भी भाजपा जीतेगी और कांग्रेस को पराजित किया जाएगा।
वहीं पार्षद प्रतिनिधि धर्मबीर भोला ने कहा कि यह कोई पार्टी का चुनाव नहीं था। एक सदस्य का चुनाव होना था। इसमें हमारे ग्रुप की ओर से भी उम्मीदवार उतारा गया। क्रॉस वोटिंग हुई है। 4 वोट क्रॉस हुए तो हम हार गए। लोकतंत्र में चुनाव जरूरी है। इसीलिए लड़ा गया।

राजौंद नगर पालिका में बनी सहमति
कैथल के चुनाव के बाद नगर पालिका राजौंद से एक सदस्य के चुनाव के लिए बैठक हुई। इसमें पहले तो दो उम्मीदवार मैदान में आए। एक के पक्ष में सात तो एक के पक्ष में तीन ने हाथ उठाया। इसके बाद तीन पार्षदों के समर्थन वाले उम्मीदवार ने भी वार्ड नंबर 5 से पार्षद राजेंद्र को समर्थन दे दिया और सर्वसम्मति से राजेंद्र का चुनाव हो गया। चेयरपर्सन गुड्डी राणा ने कहा कि गांव खुरड़ा को प्रतिनिधित्व देते हुए सभी पार्षदों से सहमति से राजेंद्र को डीपीसी का सदस्य चुना है।

काम न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो
नगर पालिका चीका की चेयरमैन अमनदीप कौर ने कहा कि प्रशासन से मांग की जा चुकी है कि चीका में कई अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। यहां 35 करोड़ रुपये खाते में पड़े हैं। काम करने के नाम पर अधिकारी टालमटोल करते हैं। जब तक ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे व उनके पार्षद किसी ऐसी बैठक में नहीं जाएंगे। प्रशासन जिसे मर्जी सदस्य चुन ले।


राजौंद से राजेंद्र और कलायत से सतीश सदस्य चुने
एडीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि कैथल नगर परिषद से विनोद सोनी, राजौंद से राजेंद्र कुमार, कलायत से सतीश जांगड़ा डीपीसी के सदस्य चुने गए हैं। चीका नगर पालिका से पार्षद नहीं आए। इस कारण पता लगाया जाएगा कि पार्षदों के न आने से किस प्रावधान के तहत सदस्य का चुनाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed