{"_id":"5a11cd554f1c1b6d548be0d1","slug":"111511116117-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की ऐतिहासिक रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ेगी जींद की 26 नवंबर की रैली-गुलशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की ऐतिहासिक रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ेगी जींद की 26 नवंबर की रैली-गुलशन
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘रिकॉर्ड तोड़ेगी जींद की रैली’
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सांसद राजकुमार सैनी के नेतृत्व में आयोजित की जा रही जींद की 26 नवंबर की रैली हरियाणा में आज तक हुई रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। इसके लिए लोगों में उत्साह है। लोग रैली के लिए खुद ही प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इसलिए प्रमुख कार्यकर्ता इन लोगों की भावनाओं को समझते हुए उन्हें रैली स्थल तक लाने का काम करें। रविवार शाम लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में सांसद से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित भाजपा नेताओं की बैठक में सांसद के भतीजे गुलशन सैनी ने उक्त वक्तव्य दिया।
उन्होंने कहा कि अपने हकों के लिए लोग आवाज बुलंद कर चुके हैं। सांसद राजकुमार सैनी ने जो मुद्दे उठाए हैं, उनसे उनका निजी लाभ नहीं होने वाला, बल्कि वे समाज में वंचित तबके की लड़ाई लड़ रहे हैं। कुछ लोग निजी हमले कर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। आगामी 26 नवंबर की रैली को लेकर हर वर्ग में उत्साह है। स्वयं सांसद कई गांवों व शहरों का दौरा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को किसी की धमकी से डरने की आवश्यकता नहीं है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का हक है। इस अवसर पर चिरंजी सैनी, रामपाल, धर्मबीर सैनी, राजीव राणा, गोपाल सैनी, रामफल सैनी, टेक चंद सैनी, मांगें राम, कपिल सिरोही, अनिल सैनी, देवराणा पाड़ला, श्याम मांडी, कमल सैनी, श्याम सिंह राणा, सत्यवान कश्यप, मुकेश सैनी, राकेश राणा आदि मौजूद थे।
फोटो संख्या-44