फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   रूस की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने वाले को सरकार से मदद की दरकार

रूस की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने वाले को सरकार से मदद की दरकार

Fri, 04 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
रूस की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने वाले को सरकार से मदद की दरकार
रूस की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने वाले को सरकार से मदद की दरकार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पाई। पाई के विक्रम पांचाल ने रूस की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराकर पाई का नाम रोशन किया है। अभी उसे वहां नकद राशि की जरूरत है। ताकि वह साउथ अफ्रीका की चोटी पर तिरंगा लहरा सके। उसे सहायता नहीं मिली तो वापस लौटना पड़ेगा।

विक्रम के भाई प्रदीप पांचाल ने बताया कि रूस की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने में उनकी तीन सदस्यीय टीम थी। जिसमें जम्मू कश्मीर से महिला सोमिय घौसा, राजस्थान से रतना हुड्डा शामिल थी। उनकी टीम द्वारा रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट इलबुरेश के लिये 28 जुलाई को चढ़ाई शुरू की थी। वे एक अगस्त को सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचे और तिरंगा लहराया। अब वे वहां से नीचे उतर कर आ गये। अब उनकी टीम साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी तनजानिया में देश की तिरंगा लहराना चाहती है। उसने बताया कि विक्रम के पास जो राशि थी, वह समाप्त हो गई है और उसको सरकार की तरफ से अभी तक कुछ भी सहायता नहीं मिली है। जबकि उसके साथ गई दो साथियों को जम्मू कश्मीर व राजस्थान सरकार के द्वारा हर प्रकार से सहायता की जा रही है। जिसके कारण वे दोनों तिरंगा लहराने के लिये आगे साउथ अफ्रीका जाएंगे और विक्रम को वापस भारत आना पड़ेगा। उसने भी सहायता की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed