{"_id":"66c2a0f380f00f7f230c6582","slug":"111-blood-donors-donated-blood-in-the-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-455410-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिविर में 111 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिविर में 111 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
Mon, 19 Aug 2024 07:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अमर शहीद मदनलाल ढींगड़ा के 115वे बलिदान दिवस के अवसर पर मदनलाल ढींगड़ा स्मारक पर रविवार को पंजाबी वेलफेयर सभा ने 11वां विशाल रक्तदान शिविर लगाया। इसमें शहर के प्रमुख समाजसेवी एवं राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा मुख्य रहे और शिविर शुभारंभ किया। शिविर में 111 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
इससे पहले आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा की प्रतिमा पर पुष्प चक्र समर्पित किया। मुख्यातिथि अमरजीत छाबड़ा ने शिविर में स्वयं भी रक्तदान किया। इस मौके पर छाबड़ा ने कहा कि रक्त कई जिंदगियों को नया जीवन देता है। कहा कि समाज के जिम्मेवार नागरिक होते हुए हम सबका दायित्व है कि हम केवल अपने बारे में न सोचकर दूसरों के कल्याण के बारे में भी सोचते हुए रक्तदान जैसे पावन कार्य में जुड़े रहें। अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि आज हम उस
आजादी के महान योद्धा को न केवल स्मरण कर रहे हैं, बल्कि उनकी ओर से आजादी के रक्तरंजित इतिहास को रक्तदान शिविर के माध्यम से सभी के जहन में ताजा भी कर रहे हैं। सभा के प्रधान सुभाष कथूरिया ने अभिवादन करते हुए सभा के विभिन्न सेवा प्रकल्पों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य संरक्षक इन्द्रजीत सरदाना ने सभा की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए संचालित छात्रवृत्ति योजना से जुड़े नए दानी महानुभावों का उल्लेख किया। संवाद