फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   11 villages moved from green to yellow zone

Kaithal News: ग्रीन से येलो जोन में शामिल हुए 11 गांव

Wed, 01 Nov 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 01 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
11 villages moved from green to yellow zone
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के ग्रीन जोन में घोषित हुए गांवों में भी अब फसल अवशेष तेजी से जलाए जा रहे हैं। इस कारण अब पिछले वर्ष ग्रीन जोन घोषित हुए गांव येलो जोन में आ रहे हैं। इसका कारण यह है कि जिले में ग्रीन जोन में घोषित गांवों में भी लगातार फसल अवशेष जलाए जा रहे हैं। यहां पर भी लगातार फसल अवशेषों में आग लगाने के मामले बढ़े हैं।

रविवार को कैथल का देश में सबसे अधिक एक्यूआई 380 रहा था। मंगलवार को तीसरे दिन भी यह एक्यूआई अधिक कम नहीं हो पाया है। मंगलवार को जिले का एक्यूआई 356 रहा जबकि यह सोमवार को 342 था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों के आंकड़ों के अनुसार, कैथल का नाम देश में टॉप टेन प्रदूषित शहरों में शामिल है। ऐसे में दीपावली से पहले वायु प्रदूषण में कमी आने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग के अनुसार जिले में 283 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें चार लाख 90 हजार रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है। जिला प्रशासन के आदेशों पर फसल अवशेष जलाने पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई भी जारी है। अब तक 53 मामले किसानों पर दर्ज हो चुके हैं।


फसल अवशेष प्रबंधन के जिला संयोजक व जिला सहायक कृषि अभियंता जगदीश मलिक ने बताया कि जिले में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। जहां पर किसान खेतों में फसल अवशेषों में आग लगाते हैं। वहां पर विभाग उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई भी कर रहा है। इसके तहत जिला प्रशासन के आदेशों पर लोकेशन के आधार पर मामले भी दर्ज करवाएं जा रहे हैं।
ग्रीन जोन में शामिल इन गांवों में जलाया जा रहा फसल अवशेष
खंड गांव

गुहला व सीवन दुसेरपुर, उमेदपुर, कवारतन
कलायत और राजौंद खेड़ी शेरू, चौशाला, ब्राहम्णीवाला, कुकरकंडा
पूंडरी सांच

कैथल पट्टी अफगान, पट्टी खोत, नैना धौंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed