{"_id":"6956d06f724f6786ce040646","slug":"11-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-sending-abroad-kaithal-news-c-18-1-knl1004-814852-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी
Fri, 02 Jan 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। तीन आरोपियों ने एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया और उसे इंडोनेशिया भेज कर ऑस्ट्रेलिया का नकली वीजा दे दिया। जब युवक ने वीजा की जांच करवाई, तो यह नकली पाया गया। पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत दी, और ढांड थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
ढांड के सोहन लाल ने पुलिस को बताया कि वह साल 2022 में सिंगापुर पढ़ाई के लिए गया था और वहां अपनी पढ़ाई नियमित रूप से कर रहा था। दिसंबर 2023 में उसकी वाट्सएप के माध्यम से पंजाब के होशियारपुर निवासी साहिल कुमार, परौली गांव रावतपुर कानपुर यूपी के दीपेंद्र सिंह और दिल्ली के कासिम मोहम्मद से बातचीत हुई। तीनों आरोपियों ने दावा किया कि वे युवकों को विदेश भेजने का काम करते हैं और सोहन लाल को सिंगापुर से ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। इसके लिए उन्होंने 12 लाख रुपये की मांग की।
जनवरी 2024 में आरोपियों ने ढांड आकर उसके पिता से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि वे सोहन लाल को सिंगापुर से ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे। आरोपियों ने परिवार से पासपोर्ट की कॉपी और तीन लाख रुपये ले लिए। इसके बाद परिवार ने अतिरिक्त आठ लाख रुपये आरोपियों के खातों में भेज दिए। आरोपियों ने बाद में सोहन लाल को ऑस्ट्रेलिया का वीजा भेजा।
विज्ञापन
10 दिन इंडोनेशिया में रखा ः 13 जनवरी 2024 को सोहन लाल वीजा पर भरोसा कर सिंगापुर से इंडोनेशिया गया। वहां आरोपियों ने उसे करीब 10 दिन तक रखा। जब उसने इंडोनेशिया एंबेसी में वीजा दिखाया, तो पता चला कि वीजा नकली है। इसके बाद 24 जनवरी को वह भारत वापस आया। सोहन लाल ने कहा कि आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए 11 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-गुरविंद्र सिंह, डीएसपी