फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   11 lakh recovered from accused in paper leak

पेपर लीक मामला-

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
11 lakh recovered from accused in paper leak
सिपाही परीक्षा लीक मामले में कैथल पुलिस ने दस दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी राजकुमार के पास से 11 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। वीरवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही पेपर लीक मामले में सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह द्वारा आरोपी राजकुमार निवासी खांडा खेड़ी जिला हिसार को गिरफ्तार करके व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 10 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान आरोपी से की गई पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से 11 लाख रुपये नकदी बरामद की गई। उक्त नकदी आरोपी द्वारा आंसर की नरेंद्र को सप्लाई करने की एवज में एडवांस के तौर पर प्राप्त की गई थी। आरोपी राजकुमार को वीरवार को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर कश्मीर से पकड़े गए नजीर से पुलिस द्वारा व्यापक पूछताछ की जा रही है, लेकिन मुख्य आरोपी तक अभी पुलिस नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed