फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मतगणना केंद्र के लिए लगाई सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ड्यूटी

मतगणना केंद्र के लिए लगाई सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ड्यूटी

Thu, 16 May 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
मतगणना केंद्र के लिए लगाई सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ड्यूटी
कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी ने लोकसभा आम चुनाव के तहत आगामी 23 मई को प्रस्तावित मतगणना के लिए सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं ताकि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार मतगणना को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाया जा सके।
विज्ञापन

गुहला विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए स्थानीय करनाल रोड स्थित इंदिरा गांधी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के आडिटोरियम हाल तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए इसी महाविद्यालय के कॉमन कक्ष में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। कलायत विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के हाल तथा कैथल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए आरकेएसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हाल में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर वीवीपैट मतगणना के लिए एक बूथ स्थापित किया जाना है तथा उस बूथ पर एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा। मतगणना केंद्र पर टेलीफोन व इंटरनेट की सुविधा से युक्त मीडिया सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. प्रियंका सोनी ने जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मतगणना हाल में मतगणना के लिए लगाई जाने वाली मेजों की संख्या निश्चित करें ताकि मतगणना के लिए स्टाफ की नियुक्ति की जा सके। सभी अधिकारियों को मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो पर्यवेक्षक व सहायक रिटर्निंग कार्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी का चार्ट भी भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed