फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बदसूई विवाद में मारे गए शमशेर सिंह की याद में बनाई जाएगी लाइब्रेरी व यादगारी गेट

बदसूई विवाद में मारे गए शमशेर सिंह की याद में बनाई जाएगी लाइब्रेरी व यादगारी गेट

Mon, 01 Apr 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बदसूई विवाद में मारे गए शमशेर सिंह की याद में बनाई जाएगी लाइब्रेरी व यादगारी गेट
शमशेर की याद में बनाई जाएगी लाइब्रेरी व यादगारी गेट
विज्ञापन

बदसूई विवाद : अंतिम भोग कार्यक्रम में शमशेर को सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
फोटो संख्या-40
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। बदसूई गांव में मंदिर व गुरुद्वारे के बीच निकाली जाने वाली दीवार को लेकर उपजे विवाद में मारे गए शमशेर सिंह की याद में रखवाए गए अखंड पाठ व अंतिम भोग में सैकड़ों लोगों ने शामिल हो कर शमशेर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गांव के गुरुद्वारा साहिब में रखवाए गए इस भोग कार्यक्रम में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से पहुंचे दुख निवारण गुरुद्वारा पटियाला के मैनेजर कर्म सिंह ने मृतक शमशेर की पत्नी को दो लाख रुपये का चेक सहायतार्थ सौंपा। साथ ही विवाद में घायल हुए ग्यारह अन्य व्यक्तियों को 25 हजार रुपये की मदद के चेक सौंपे गए। इस मौके पर कर्म सिंह ने कहा कि मंदिर हो या गुरुद्वारा ये सब हमें परमात्मा से जोड़ते हैं लेकिन कुछ शरारती किस्म के लोग समाज में दरार पैदा करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर कमेटी की तरफ से शमशेर की याद में गांव में एक लाइब्रेरी खोली जाएगी व मुख सड़क पर एक यादगारी गेट का निर्माण करवाया जाएगा। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से बीबी रणजीत कौर में अंतिम भोग कार्यक्रम में शिरकत कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी पत्नी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। कमेटी की तरफ से घायलों को भी 10-10 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। अंतिम भोग कार्यक्रम में हरियाणा शुगर फेडरेशन के चेयरमैन सरदार हरपाल सिंह, शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा, मलकीत सिंह अजनाला, पूर्व विधायक बूटा सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed