{"_id":"5c5dd6a1bdec22739402acdd","slug":"101549653665-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ति-पत्नी द्वारा चलाए जा रहे कॉमन सर्विस सेंटरों का रजिस्ट्रेशन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ति-पत्नी द्वारा चलाए जा रहे कॉमन सर्विस सेंटरों का रजिस्ट्रेशन रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी द्वारा चलाए जा रहे कॉमन सर्विस सेंटरों का रजिस्ट्रेशन रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला प्रशासन द्वारा करनाल रोड पर बाल भवन की दुकानों में पंजाब नेशनल बैंक एटीएम के नजदीक संचालित अटल सेवा केंद्र की संचालिका उर्मिला रानी व उनके पति मनोज कुमार द्वारा चलाई जा रही सीएससी व ई-दिशा केंद्र की आइडी तुरंत प्रभाव से बंद कर दी गई है। अब ये दोनों सरकारी कार्य नहीं कर पाएंगे। उर्मिला के खिलाफ सरकारी सेवाओं की निर्धारित फीस से ज्यादा फीस वसूलने तथा आम जनता से दुर्व्यवहार करने की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कॉमन सर्विस केंद्र की सारी सेवाओं को देने की स्वीकृति खत्म कर दी गई। साथ ही उसके पति मनोज कुमार के नाम से रोहेड़ा गांव में पंजीकृत अटल सेवा केंद्र की भी सीएससी व ई-दिशा आईडी भी बंद की गई है। क्योंकि उसने केंद्र पर स्वयं कार्य न करके किसी अन्य ऑपरेटर को तैनात किया गया था, जोकि नियमों के खिलाफ है।
एडीसी सतबीर सिंह कुंडू ने अटल सेवा केंद्र की संचालिका के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से इस केंद्र की सीएससी व ई-दिशा आईडी को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। इस केंद्र संचालिका के विरूद्ध जिला प्रशासन को कई शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त मनोज कुमार के नाम से रोहेड़ा गांव में अटल सेवा केंद्र पंजीकृत है, लेकिन यह संचालक गांव रोहेड़ा में केंद्र का संचालन न करके, बल्कि करनाल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के नजदीक अटल सेवा केंद्र में ही कार्य कर रहा है तथा गांव रोहेड़ा में किसी अन्य ऑपरेटर को तैनात किया हुआ है। जोकि नियमानुसार गलत है। जिला प्रशासन द्वारा इस अटल सेवा केंद्र की कॉमन सर्विस सेंटर की ई-दिशा की आईडी भी तुरंत प्रभाव से बंद कर दी गई है।
एडीसी सतबीर कुंडू ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला में सभी अटल सेवा केंद्र संचालकों को दिशा-निर्देश दिए जाते हैं कि वे निर्धारित फीस ही लोगों से वसूल करें तथा केंद्र पर आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करें। यदि किसी केंद्र संचालक के खिलाफ आम जनता से बुरा व्यवहार करने या निर्धारित फीस से ज्यादा फीस वसूलने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित केंद्र संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।