फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   खाद्य आपूर्ती विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा करीब 200 करोड़ रुपये का भुगतान

खाद्य आपूर्ती विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा करीब 200 करोड़ रुपये का भुगतान

Tue, 16 Oct 2018 11:42 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ती विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा करीब 200 करोड़ रुपये का भुगतान
खाद्य आपूर्ती विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा करीब 200 करोड़ रुपये का भुगतान
विज्ञापन

अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अश्ववनी शोरेवाला ने कहा-किसान व आढ़तियों को रही रहै परेशानी
मंडियों के प्रधान उनसे कर रहे हैं संपर्क, सुनवाई नहीं हुई तो आढ़ती आंदोलन को मजबूर होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला खाद्य एवं आपूर्ती विभाग द्वारा की जा रही धान की सरकारी खरीद का भुगतान नहीं किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी राज्यस्तर पर तकनीकी मंजूरी को कारण बता रहे हैं। वहीं आढ़तियों को इस संबंध में परेशानी हो रही है।
नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं जिला आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि जब से खरीद शुरू हुई है, तभी से डीएफएससी की ओर से धान का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिस कारण आढ़ती परेशान हैं। क्योंकि किसान धान की बिक्री होते ही राशि की मांग करते हैं। आढ़ती जितनी उनके पास राशि है, उसे दे देते हैं। बाकि के लिए किसान भी चक्कर काट-काट कर थक गए हैं। उन्हें सभी मंडियों से फोन आ रहे हैं कि डीएफएससी की ओर से भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिस कारण वे परेशान हैं। उनकी मांग है कि विभाग तुरंत भुगतान करे।
विज्ञापन

करीब 200 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया:-अनाज मंडी से मिली जानकारी के अनुसार करीब 200 करोड़ रुपये की राशि डीएफएससी की ओर लंबित है। इस राशि के भुगतान ना होने के कारण किसान व आढ़ती परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी खामी थी, दूर हो गई है, शीघ्र कर दिया जाएगा भुगतान:-डीएफएससी नीरज कुमार ने कहा कि वेज इंड मींस की ओर से मंजूरी संबंधी तकनीकी दिक्कत थी। मंगलवार को 2 बिल पारित किए गए हैं। जिसमें करीब 90 करोड़ रुपये का भुगतान बुधवार सुबह हो जाएगा। इसके बाद लंबित राशि भी शीघ्र भुगतान कर दी जाएगी। प्रयास किया जा रहा है कि आढ़तियों व किसानों को परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed