फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हरे कृष्णा हरे रामा के जयकारों से गूंजा शहर, भगवान जगन्नाथ यात्रा में उमड़ पड़ी शहर भर से श्रद्धालुओं की भीड़

हरे कृष्णा हरे रामा के जयकारों से गूंजा शहर, भगवान जगन्नाथ यात्रा में उमड़ पड़ी शहर भर से श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 07 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
हरे कृष्णा हरे रामा के जयकारों से गूंजा शहर, भगवान जगन्नाथ यात्रा में उमड़ पड़ी शहर भर से श्रद्धालुओं की भीड़
हरे कृष्णा हरे रामा के जयकारों से गूंजा शहर, भगवान जगन्नाथ यात्रा में उमड़ पड़ी शहर भर से श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

इस्कॉन प्रचार सेवा समिति ने निकाली विशाल भगवान जगन्नाथ रथ शोभा यात्रा
फोटो नंबर-44 से 47
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इस्कॉन प्रचार सेवा समिति कैथल व कुरूक्षेत्र के सहयोग से शनिवार शाम को भगवान जगन्नाथ की विशाल रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने हरी झंडी दिखा यात्रा को रवाना को किया। उन्होंने नारियल तोडने की रस्म पूरी करने के बाद झाडू़ लगा इस यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कुरूक्षेत्र में निर्माणाधीन श्री कृष्ण अर्जुन मंदिर के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उपस्थितगण का आह्वान किया कि वे इस मौके पर कैथल शहर को साफ-सुथरा बनाने का संकल्प लें। जिसके बाद ये यात्रा अंबाला रोड से शुरु होकर देर रात कमेटी चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ यात्रा को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। यात्रा के दौरान पूरा शहर हरे कृष्णा, हरे रामा के जयकारों से गूंज उठा। वित्त मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भगवान जगन्नाथ के अवतार में प्राचीन समय में देश वासियों को स्वच्छ भारत का संदेश दिया था। इसी प्रकार हम सभी को एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प लेना होगा। जिसे हमें पूरा करना है। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शुद्धता व स्वच्छता का संदेश देती है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, साक्षी गोपालदास, दशरथ दास, विनोद भल्ला, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष विरेंद्र चौहान, शैली मुंजाल, सुरेश गर्ग नौच, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, सुरेश क्योड़क, मनीष कठवाड़ सहित इस्कान प्रचार समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इन मार्गों से गुजरी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा:-समिति के मीडिया प्रभारी संदीप गोयल कैलरम ने बताया कि यात्रा अंबाला रोड से ढांड रोड, सेक्टर-19, जिला सचिवालय, करनाल रोड, पिहोवा चौंक से होते हुए कमेटी चौक स्थित भाई उदय ङ्क्षसह कं किले पर संपन्न हुई। यात्रा में शहर भर से उमड़ी भीड़ में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा। यात्रा के समाप्त होने पर भक्तों के लिए विशाल भंडारा लगाया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। सभी भक्त भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते हुए हरे कृष्णा हरे रामा के जयकारे लगा रहे थे। यात्रा को देखने के लिए शहर के लोग सड़कों पर खड़े रहे और भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। यात्रा में दिल्ली, पंजाब से भी सैकड़ों भक्त पहुंचे।
विज्ञापन

जगह-जगह लगे 56 भोग:-भगवान जगन्नाथ की यात्रा के दौरान जगह-जगह भगवान जगन्नाथ को भक्तों ने 56 भोग लगाए। यात्रा में राधे रसिक मंडल के कलाकार झांकी के साथ पहुंचे। यात्रा के लिए पानीपत से स्पेशल ढोल की टीम को बुलाया गया। जगह-जगह पर प्रसाद वितरित किया गया। पिहोवा चौक पर बच्चों द्वारा आर्ट प्ले का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ की यात्रा के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया। यात्रा के निकलने वाले मुख्य मार्गों को लाइटों से सजाया गया था। जगह-जगह यात्रा का फूल वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा के साथ-साथ खूब आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में भारी पुलिस बल तैनात रहा। महिला पुलिस कर्मचारी भी ड्यूटी पर तैनात थी। इस अवसर पर दशरथी चरणदास, रामभद्र केशवदास, महाभानु मुरारी दास, मीडिया प्रभारी संदीप गोयल कैलरम, विनोद भल्ला, मदन लाल अग्रवाल, डा. पवन थरेजा, मंदीप एडवोकेट, गुलशन थरेजा, डा. ज्ञान दयौरा, अमन सैनी,महेन्द्र थरेजा, कमल शर्मा, सौरव गर्ग, जितेंद्र सैनी, मोहनलाल गुप्ता, दर्शनलाल मनचंदा, विकास गोयल, पार्षद हरीश सचदेवा, पार्षद महेंद्र थरेजा, प्रवीण सरदाना, रजत थरेजा, दक्षप्रियदास, चुतुर्भुज शर्मा, विनय गोयल, राहुल सिंगला, चन्द्रभान दयोरा, विशाल गोयल, मोहन क्योड़क, सन्नी चुघ, अमित चौधरी सहित अन्य भारी संख्या में श्रद्घालु मौजूद थे।

यात्रा के साथ श्री मद्भगवत का भी समापन:-इससे पहले शुक्रवार को भाई उदय सिह किला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा समापन हुआ। साक्षी गोपाल दास जी ने बताया कि जो व्यक्ति रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ जी के रथ को रस्सों के माध्यम से रथ को अपने हाथ से खींचता है, वह पुण्य का भागीदार होता है। शहर हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, जगन्नाथ स्वामी नयन पथगामी के जयकारों से गूंज उठा। हर कोई भगवान श्रीकृष्ण के स्वागत में सुस्वागतम श्रीकृष्णा गा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed