{"_id":"5b634fe14f1c1b6e118b7027","slug":"101533235169-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए कर्मचारियों ने पालिका के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए गए कर्मचारियों ने पालिका के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर नारेबाजी की
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। नगरपालिका से हटाए गए सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को 13वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हटाए गए 25 कर्मचारियों को विभिन्न संगठनों द्वारा समर्थन दिए जाने का सिलसिला जारी है।
एससी सेल के संयोजक दिलबाग बेदी, वन विभाग से धूप सिंह, सीटू प्रधान सत्यवान तथा उपाध्यक्ष जसपाल ने कर्मचारियों के बीच पहुंच उन्हें समर्थन दिया। हटाए गए कर्मचारियों ने वीरवार के धरना प्रदर्शन की शुरूआत पालिका के मुख्य द्वार पर तालाबंदी करके की। काले बिल्ले लगा कर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान संजय, सदीप, संजीव, जोनी व रमन आदि ने कहा कि बिना किसी कारण उनका रोजगार छीने जाने से वे लोग बेरोजगार हो गए। परिवार को दूसरी मूलभूत सुविधाएं मिलना तो दूर दो जून की रोटी के भी लाले पड़ गए है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार द्वारा उन्हें वापिस कार्य पर नहीं लिया जाता तब तक उनका विरोध प्रदर्शन यूं ही जारी रहेगा।
नपा के मुख्य द्वार पर ताला लगा कर्मचारियों ने की नारेबाजी
फोटो नंबर-55