फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   लूट के इरादे से की गई थी चंडीगढ़ से किराये पर लाई गई टेक्सी के चालक की हत्या

लूट के इरादे से की गई थी चंडीगढ़ से किराये पर लाई गई टेक्सी के चालक की हत्या

Wed, 03 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
लूट के इरादे से की गई थी चंडीगढ़ से किराये पर लाई गई टेक्सी के चालक की हत्या

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गत 30 दिसंबर को अंबाला रोड स्थित ड्रेन पर झाड़ियों में मिले टैक्सी चालक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने लूट के इरादे से चालक की हत्या की थी। तीनों ने नई अनाज मंडी में एक आढ़ती से फिरौती मांगने व एक मजदूर से मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ आरंभ कर दी है।
गत 30 दिसंबर को अंबाला रोड ड्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था और उसकी हत्या रस्सी से गला कसकर की गई थी। शुरूआत में यह ब्लाइंड मर्डर लग रहा था। 31 दिसंबर को शव की पहचान संदीप (25) निवासी रायखेड़ी (सहारनपुर) के रूप में हुई थी। एसपी आस्था मोदी ने मामले की जांच सीआईए-वन इंस्पेक्टर महावीर सिंह को सौंपी थी। सीआईए-वन पुलिस के संदीप के परिजनों से संपर्क करने पर पता चला था कि मृतक चंडीगढ़ में टैक्सी चलाता था। संदीप के रिश्तेदार ने बताया कि उसके मोबाइल पर 30 दिसंबर को संदीप का व्हाट्स-एप आया था। उसमें संदीप ने एक व्यक्ति की आईडी व उसका मोबाइल नंबर भेजा था। भेजे गए व्हाट्स-एप संदेश के कारण ही सीआईए-1 पुलिस ने संदीप के 3 कातिलों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं चौथे आरोपी की पहचान भी कर ली गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी संजीव उर्फ टिटू व मोहित उर्फ बौना दोनों निवासी गांव माघोमाजरी (कैथल) व साहिल निवासी रामनगर कैथल को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इस मामले को ट्रेस करने में सब-इंस्पेक्टर अजीत राय, हेडकांस्टेबल तरसेम सिंह, एचसी जरनैल सिंह, सिपाही मुनीष कुमार, देवेंद्र सिंह, मुंशी मुनीष कुमार, सुमित कुमार व कांस्टेबल करनैल सिंह की भी अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 दोस्तों ने चिल्ड्रन पार्क में बैठकर बनाई थी कार लूटने की योजना : पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने 29 दिसंबर को चिल्ड्रन पार्क में बैठकर ही गाड़ी लूटने की योजना बनाई थी। आरोपी गाड़ी लूटने के बाद उसे बेचकर पैसा कमाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अगले दिन 30 दिसंबर को चंडीगढ़ पहुंचकर एक फोर्ड फिगो इस्पायर गाड़ी चालक को पिहोवा तक 1700 रुपये में किराये पर बुक किया था। आरोपियों ने पिहोवा पहुंचने से पहले ही ईस्माइलाबाद के निकट शौच का बहाना बनाकर गाड़ी सड़क किनारे रुकवाई थी और सीट पर बैठे ड्राइवर के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चारों आरोपी मृतक चालक को लेकर कैथल पहुंचे और उसके शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए उन्होंने शव को खुराना रोड ड्रेन में फेंक दिया था।

ग्योंग के नाम पर उसने मांगी थी फिरौती : पूछताछ में पता चला कि आरोपी साहिल निवासी रामनगर कैथल ने ही सतनाम ग्योंग के नाम से कैथल अनाज मंडी के एक आढ़ती नरेश जैन से 12 अक्टूबर 2017 को 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इससे पहले उसने बिहार निवासी एक व्यक्ति से गत 9 अक्टूबर को मोबाइल छिना था और उसी मोबाइल से उसने आढ़ती से फिरौती के लिए फोन किया था।
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी साहिल का पिता आढ़ती नरेश जैन की दुकान पर जमादार था और कई बार दुकान पर साहिल भी आया-जाया करता था। वहीं से उसे पता चला था कि आढ़ती का बेटा दिल्ली में पढ़ाई करता है, इसलिए उसने आढ़ती को उसके बेटे को मारने की धमकी देकर फिरौती मांगी थी।


चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लिया रिमांड : इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल चौथे आरोपी विक्की निवासी गांव मानस की पहचान कर ली गई, जिसकी गिरफ्तारी, लूटी गई गाड़ी बरामदगी सहित गहन पूछताछ के लिए तीनों आरोपियों का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।


नोट : सहारनपुर के गांव रायखेड़ी के ध्यानार्थ

लूट के इरादे से की गई थी चंडीगढ़ से किराये पर लाई गई टैक्सी के चालक की हत्या
पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
फिरौती मांगने सहित एक मजदूर से मोबाइल छीनने की वारदात को भी दे चुके हैं अंजाम
चंडीगढ़ में चलने से पहले एक रिश्तेदार को भेज दिया था आरोपी का मोबाइल नंबर चालक ने अपने रिश्तेदार को
उसी से हुआ गिरोह का खुलासा, चारों को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी
फोटो नंबर- 26 व 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed