फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी, जेवरात व आंगनबाड़ी से सिलेंडर चोरी

मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी, जेवरात व आंगनबाड़ी से सिलेंडर चोरी

Sat, 17 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी, जेवरात व आंगनबाड़ी से सिलेंडर चोरी
मकान से नकदी, जेवरात व आंगनबाड़ी से सिलेंडर चोरी
विज्ञापन

कैथल। चोरी के चार मामलों में चोर मकान का ताला तोड़कर हजारों के जेवरात, नकदी, आंगनबाड़ी केंद्र से गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए।
पहले मामले में पूंडरी निवासी करताराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पूंडरी में पाई रोड पर उसका मकान है। जहां से रात के समय किसी ने हजारों के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। सुबह घर का सामान बिखरा था। घर से नकदी व जेवर चोरी हो गये। जांच अधिकारी एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में बाजड़ान मोहल्ला निवासी मीना शर्मा ने बताया कि वह आंगनबाड़ी वर्कर के तौर पर कार्यरत है। बुधवार दोपहर ढाई बजे वह आंगनबाड़ी के गेट पर ताला लगाकर घर चली गई थी। शाम छह बजे मकान मालकिन का फोन आया कि आंगनबाड़ी केंद्र का ताला टूटा हुआ है। जब वह मौके पर गई तो एक गैस सिलेंडर चोरी हुआ मिला। शहर थाना के हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में सुभाष नगर कैथल निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर के समय किसी ने उनके घर का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये नकदी, चार तोले सोना व मोबाइल चोरी कर लिया। सिविल लाइन थाने से हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। चौथे मामले में चोर गांव कैलरम स्थित डेरा डांडूनाथ से हजारों रुपये नकदी व चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। डेरे के महंत बाबा बालक नाथ ने बताया कि 11 जून को दोपहर बाद किसी ने डेरे से 24 हजार रुपये व चांदी का सिक्का चोरी कर लिया। कलायत थाने से हैड कांस्टेबल महेंद्र ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed