{"_id":"6849e296856a69113802a5e5","slug":"10-years-of-drug-smuggling-records-were-scrutinized-kaithal-news-c-18-1-knl1004-668070-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशा तस्करी के 10 वर्षों के रिकॉर्ड को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशा तस्करी के 10 वर्षों के रिकॉर्ड को खंगाला
Thu, 12 Jun 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान के तहत, एनडीपीएस मामलों के नोडल अधिकारी डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों का नशा तस्करी का रिकॉर्ड गहराई से खंगाला गया। इस पड़ताल के आधार पर संदिग्ध नशा तस्करों की पहचान की गई है।
बुधवार को पुलिस टीमों ने कमांडो दस्ते और स्नाइपर डॉग्स की सहायता से संदिग्धों के ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में थाना चीका, गुहला, सीवन, शहर, सदर, पूंडरी और ढांड सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारी, नारकोटिक्स यूनिट और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीमें शामिल रहीं।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि जिला पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कैथल को नशा मुक्त बनाने के लिए काम कर रही है। नशा तस्करों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर समाज के लिए कलंक हैं, जो हमारे समाज को क्षति पहुंचा रहे हैं। उनकी असली जगह सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन
अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे का कारोबार करने वालों तथा गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त आरोपियों को चिन्हित कर उन पर प्रभावी कार्रवाई करना है। कैथल को पूर्णत: नशा मुक्त बनाना है।
साथ ही, पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी मादक पदार्थ विक्रेता या अपराधी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इस अभियान के दौरान नशा न करने के लिए भी लोगों में जागरूकता बढ़ाई गई।